रूद्रपुर में निकली भव्य श्रीराम यात्रा

भगवामय हुआ समूचा नगर

रूद्रपुर में निकली भव्य श्रीराम यात्रा


रूद्रपुर, देवरिया। चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन रविवार को रुद्रपुर नगर में भव्य श्री राम यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा नेताओं के साथ-साथ आमजन ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्रीराम यात्रा उपनगर के आदर्श प्राथमिक विद्यालय से शुरू होकर बस स्टेशन, इमामबाड़ा तिराहा, खजुहा चौराहा, आदर्श चौराहा से सेमरौना तिराहा होती हुई जामुन चौराहे के रास्ते नगर के दक्षिणी छोर पर स्थित भभौली तक पहुंची। ढोल नगाड़ा व डीजे की धुनों पर बजते भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा वापस जामुन चौराहे से मेन मार्केट, कोतवाली, पुन्नी साहु चौराहा होती हुई बस स्टेशन पर जाकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़े-बड़े भगवा ध्वज लहराते रहे। जिन पर जय श्री राम लिखा हुआ था। भव्य यात्रा में चल रहे लोग जय श्री राम के नारे लगाते रहे। नगर में स्थित सभी हिंदू परिवारों के घरों पर भगवा ध्वज लगाया गया था। श्रीराम यात्रा से पूरा नगर भक्तिमय व भगवामय नजर आया। कई रथों पर भगवान श्री राम, लक्ष्मण जी और माता सीता के रूप में कलाकार विराजमान रहे। यात्रा के दौरान अधिक संख्या में युवा नेता और व्यापारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक जयप्रकाश निषाद, पूर्व चेयरमैन छट्ठेलाल निगम, सुधांशु मौलि ओझा, विनोद गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, राम संतोष शुक्ला, कमलेश सिंह, सुनील गुप्त, दिलीप जायसवाल, अरविंद शुक्ला, रोहित राठौर, अभिषेक शर्मा, रमेश सिंह,कौशल किशोर सिंह सहित देहात मंडल, पकड़ी मंडल, रामलक्षन मंडल के तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel