थाना क्षेत्र शुकुल बाजार में नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला

 कई पीड़ितों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 

 थाना क्षेत्र शुकुल बाजार में नहीं रुक रहा चोरी का सिलसिला

स्वतंत्र प्रभात
 
शुकुल बाजार अमेठी। जनपद अमेठी के थाना क्षेत्र शुकुल बाजार में लगातार बढ़ रही हैं चोरी की घटनाएं आज रात 2 प्रतिष्ठानों को चोरों ने बनाया निशाना। मनोज कुमार गुप्ता पुत्र श्री चंद निवासी पांडे गंज चौराहा के गोदाम को चोरों ने बनाया निशाना लगभग 50 बोरी धान किया गायब। उक्त व्यक्ति के प्रतिष्ठान को लगभग 10 दिन पूर्व भी चोरों ने बनाया था निशाना शुकुल बाजार थाने में दी थी लिखित तहरीर फिर भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई।
 
वही राजकुमार पुत्र हौसला प्रसाद ग्राम तेंदुआ के क्लीनिक को चोरों ने बनाया निशाना यही नहीं शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पूरब बखरा में विधवा महिला शिव कुमारी पुत्री मैकूलाल पत्नी रामकुमार यादव ने आरोप लगाया कि जबरन विपक्षी द्वारा विवादित भूमि पर हरे पेड़ों की की जा रही है कटान, ठेकेदार और पुलिस पर मिलीभगत का लगाया आरोप  महिला ने शुकुल बाजार थाने में लिखित तहरीर भी दी उसके बाद भी महिला का आरोप पुलिस नहीं कर रही सुनवाई।
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel