अवैध खनन, परिवहन पर प्रशासन ने की प्रभावी कार्यवाही, हड़कंप
अवैध खनन, परिवहन में शामिल 183 वाहनों पर कार्यवाही, प्रशासन ने वसूला 54.27 लाख की राजस्व
On
स्वतंत्र प्रभात-
लखीमपुर खीरी- जनपद खीरी में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने, प्रभावी रोकथाम लगाये जाने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 में अबतक 183 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 54 लाख 27 हजार 961 की धनराशि राजस्व वसूली गई।
प्रशासन ने अवैध खनन/परिवहन पर अंकुश लगाये जाने, प्रभावी रोकथाम लगाये जाने एवं सतत निगरानी रखी रखते हुए माह दिसम्बर, 2022 में अवैध खनन /परिवहन में सम्मिलित कुल 26 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 07 लाख 94 हजार 370 की धनराशि राजस्व की वसूली गई। वही वित्तीय वर्ष 2022-2023 में अबतक कुल 183 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 54 लाख 27 हजार 961 की धनराशि राजस्व वसूली की, जो कि विगत वर्षो से अधिक राजस्व की प्राप्ति की है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी दशा में साधारण बालू / मिट्टी का अवैध खनन न किया जाय, अन्यथा की स्थिति में संबंधित वाहनों को सीज कर वाहन व वाहन स्वामी तथा भू-स्वामी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List