
सपा की बैठक में निकाय चुनाव पर चर्चाः जावेद पिण्डारी, समीर चौधरी चुनाव प्रभारी बने
सभासद का चुनाव लड़ने वाले भावी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं
स्वतंत्र प्रभात
बस्ती। बस्ती जिले में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर निर्वतमान जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में निकाय चुनाव तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। निवर्तमान अध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने जावेद पिण्डारी और समीर चौधरी को निकाय चुनाव के प्रभारी का दायित्व सौंपा है।
विधायक राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी, तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और के
साथ समन्वय बनाकर पार्टी की नीतियों, कार्यक्रम और उद्देश्य से जनता को सीधे जोड़े। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र, सिद्धेश सिन्हा, मो. सलीम, रन बहादुर यादव, अरविन्द सोनकर, अयाज अहमद आदि ने बैठक में निकाय चुनाव तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
सपा के मासिक बैठक में मुख्य रूप से सुमन सिंह, गीता भारती, ज्ञानचन्द चौधरी, अब्दुल कलाम, राधेश्याम पाण्डेय, राजेन्द्र चौरसिया, फूलदेव यादव, गुलाम गौस, अखिलेश यादव, निजामुद्दीन खन्ना, मो. जावेद, राघवेन्द्र सिंह, चन्द्रेश चौधरी,
युगुल किशोर चौधरी, अब्दुल मोईन, राकेश चौधरी, बालकृष्ण साहू, रामकेश चौहान, कौशलेन्द्र सिंह ‘राजू’ राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रामकृपाल यादव, हृदयराम यादव, अमित सिंह, सुरेन्द्र यादव, मो. स्वालेह, जोखूलाल यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Dec 2022 14:23:46
स्वतंत्र प्रभात भारतीय क्रिकेटर स्टार ऋषभ पंत की शुक्रवार बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई,...
अंतर्राष्ट्रीय

28 Jan 2023 21:13:45
स्वतंत्र प्रभात। नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकने का समाचार है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List