प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

अभियान के दृष्टिगत कार्यक्रम" में छात्र-छात्राओं  से संवाद स्थापित किया गया

प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ महिलाओं एवं बालिकाओं को किया जागरूक

स्वतंत्र प्रभात
 
 
अलावल देवरिया गोण्डा - महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों(जैसे-छेड़छाड़/शोषण, दहेज उत्पीड़न, बाल अपराध, एसिड अटैक,सोशल मीडिया के माध्यम से उत्पीड़न, इत्यादि) की रोकथाम व बच्चों को विद्यालय न
 
 
भेजने वाले अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर उन्हें बच्चों के भविष्य एवं शिक्षा के दृष्टिगत जागरूक करने हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के तहत,व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में
 
 
थाना कोतवाली करनैलगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के "प्राथमिक विद्यालय ग्राम पंचायत धौरहरा" में मिशन शक्ति  जागरूकता 
 
 
इस दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के संदर्भ में अवगत कराया गया तथा अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
 
 
उन्हें खुद के अधिकारों को जानने व अपने अधिकारों के लिए लड़ने हेतु सजग किया गया तथा सुरक्षा के दृष्टिगत  महत्वपूर्ण  हेल्पलाइन नंबरों जैसे- यूपी आपातकालीन सेवा-112,  विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181
 
 
चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102,  एंबुलेंस सेवा 108 इत्यादि से अवगत कराया गया और साथ ही साथ आज की इस तकनीकी भरी दुनिया में हो रहे साइबर अपराधों के विषय में अवगत कराया गया
 
 
व साइबर अपराध की सुरक्षा के दृष्टिगत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के संदर्भ में विशेष रूप से जानकारी दी गई। 
 
 
बच्चों को विशेष रूप से भविष्य के प्रति सचेत रहने हेतु प्रेरित किया गया।इस मौके पर आरक्षी अभय प्रताप यादव व महिला आरक्षी गोल्डी मिश्रा तथा विद्यालय के शिक्षक भालेन्दु कुमार सिंह, उत्तम प्रसाद, राजकुमार, रामकुमार व शिक्षिका सीमा सिंह मौजूद रहीं।
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel