
शीर्ष प्रबंधन के मनमाने एवं दमनकारी रवैय्ये के चलते कार्य कर सकना असम्भव
जिससे कार्य का वातावरण पूरी तरह समाप्त हो चुका है। ऊर्जा निगमों में
स्वतंत्र प्रभात
विद्युत मंत्री द्वारा बिजली कर्मियों के चल रहे कार्य बहिष्कार आंदोलन से उत्पन्न स्थिति पर चिंता व्यक्त करने और बिजली कर्मियों से अपील किये जाने का स्वागत किया है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जहां एक ओर ऊर्जा मंत्री ऊर्जा निगमों में कार्य का स्वस्थ और बेहतर वातावरण बनाने हेतु प्रयासरत है
वही ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन का रवैया इतना स्वेच्छाचारी है कि वह ऊर्जा मंत्री के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने हेतु तैयार नहीं है।
यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऊर्जा मंत्री भी बेहतर कार्य संस्कृति चाहते हैं किंतु ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन खासकर चेयरमैन ने निगमों में नकारात्मक एवं भय का वातावरण बना रखा है
स्वेच्छाचारिता समाप्त करने एवं कार्य का स्वस्थ वातावरण स्थापित करने हेतु बिजलीकर्मी पूर्ण लोकतांत्रिक तरीके से शान्तिपूर्ण आन्दोलन कर रहे हैं एवं कार्य बहिष्कार का आज तीसरा दिन है।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति,प्रयागराज के
प्रमुख पदाधिकारियों ए. के.सिंह, बी.के.पाण्डेय, वी.सी.उपाध्याय,शिवम रंजन,रत्नेश जायसवाल,आलोक सिंह,अमरदीप, राहुल यादव,अरुण निषाद,फूलचंद्र, सीता राम,प्रकाश यादव,समित भट्टाचार्य,राजीव मिश्रा,जुबैर अहमद, मनीषा राजपूत,रंजन कुमार,आलोक यादव, जीवेश नंदन और सतीश श्रीवास्तव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि
सभी ऊर्जा निगमों के बिजलीकर्मियों का कार्य बहिष्कार आन्दोलन पूरे प्रदेश में पूर्ण सफलता के साथ हो रहा है जिसमें भारी संख्या में बिजलीकर्मी उपस्थित हुए एवं प्रबन्धन के प्रति अपना रोष एवं आक्रोश व्यक्त किया। कार्य बहिष्कार आन्दोलन के आज तीसरे दिन कई जिलों की विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है।
पदाधिकारियों ने कहा कि यदि शान्तिपूर्ण आन्दोलन पर या किसी भी बिजलीकर्मी पर कोई दमनात्मक या उत्पीड़न की कार्यवाही करने की कोशिश भी की गयी तो इसकी तीखी प्रतिक्रिया होगी।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Dec 2022 14:23:46
स्वतंत्र प्रभात भारतीय क्रिकेटर स्टार ऋषभ पंत की शुक्रवार बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई,...
अंतर्राष्ट्रीय

28 Jan 2023 21:13:45
स्वतंत्र प्रभात। नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकने का समाचार है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List