
जिलाधिकारी ने शहीद शुलभ उपाध्याय की प्रतिमा का किया अनावरण
ज्ञानपुर के जीआईसी मैदान में प्रतिमा का हुआ अनावरण
बेटे की प्रतिमा का अनावरण होते ही फफक कर रो पड़े शहीद के पिता
स्वतंत्र प्रभात
भदोही। जिले के बैराखास निवासी शहीद शुलभ उपाध्याय की प्रतिमा का मंगलवार को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अनावरण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके और दीप जलाकर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए शहीद शुलभ उपाध्याय के परिवार के साथ पूरी संवेदना है। शासन और प्रशासन के तरफ से शहीद शुलभ उपाध्याय के परिवार को यथासंभव सहयोग और मदद का भरोसा दिलाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि शहीद सुलभ उपाध्याय के नाम को बनाये रखने के लिए पूरा प्रयास किया जायेगा। हो सके तो किसी भी तरह की छात्रवृति भी शुरू की जा सकती है।
शहीद शुलभ उपाध्याय चौराहा पर प्रतिमा लगने या स्मारक के बारे में कहा कि इस मामले की जानकारी है इस और भी जानकारी लेकर कोर्ट के गाइडलाइंस के अनुसार कार्य किया जायेगा। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को निर्देशित किया
कि प्रतिमा के ऊपर छायादार व्यवस्था करें तथा प्रतिमा के नीचे बढ़िया रेलिंग बनवायें। इस दौरान जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहीद के
पिता अशोक उपाध्याय और भाई नीलेश उपाध्याय को सांत्वना दिया। तथा जिलाधिकारी ने नीलेश से एक पत्र लिखकर देने की बात कही। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने शहीद शुलभ उपाध्याय के परिजनों को हर संभव मदद करने की बात कही।
इस मौके पर अशोक उपाध्याय, नीलेश उपाध्याय, श्यामधर उपाध्याय, श्रीप्रकाश, श्रीनिवासन, मनोज उपाध्याय, कृष्णजी उपाध्याय,ओमप्रकाश, विजय, संदीप पाण्डेय, सरोज उपाध्याय और विनोद दूबे समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Dec 2022 14:23:46
स्वतंत्र प्रभात भारतीय क्रिकेटर स्टार ऋषभ पंत की शुक्रवार बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई,...
अंतर्राष्ट्रीय

28 Jan 2023 21:13:45
स्वतंत्र प्रभात। नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकने का समाचार है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List