
जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े पूर्व प्रधान सहित कई घायल
दोनो पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
स्वतंत्र प्रभात
राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत मे खड़ी फसल मे पानी लगा रहे किसानों पर पूर्व प्रधान अपने भाईयों सहित करीब तीन दर्जन लोगों के साथ मौके पर जेसीबी मशीन लेकर फसल नष्ट करने का प्रयास करने लगे।
किसान के मना करने पर पूर्व प्रधान ने अपने अन्य साथियों के साथ खेत मे पानी लगा रहे किसानों पर लाठी डण्डों से हमला कर लहूलुहान कर दिया।
जिसमें गंभीर रूप से एक घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सर सैय्या अस्पताल भेज दिया गया है।वहीं दूसरी तरफ से भी पूर्व प्रधान सहित कई लोग घायल हुए है।
आरोप है कि रहीमाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम संतनगर मजरा खड़ौहां निवासी चन्द्रभान कोरी अपने भाई संतशरण, नन्दराम, मां दुलारा, अपनी बहन रोशनी, पुत्र सूरज, मोहित उर्फ ललित, मखाना, चांदनी के साथ रविवार को
खेत गाटा संख्या 1810 रकबा 4 बीघा 4 विश्वांसी मे खड़ी गेहूं व आलू की फसल मे पानी लगा रहा था। तभी ग्राम खडौहां के पूर्व प्रधान चन्दन अपने भाईयों अशोक, मनोज, संतोष, अपने साथी मुकेश, अनिल सहित 3 दर्जन अज्ञात लोगों के
साथ गाड़ी यूपी 32 एचएस 6200 से पहुंच जेसीबी यूपी 32 एफएन 3140 ले जाकर फसल नष्ट करने का प्रयास करने लगे। जिसका उक्त किसानों ने विरोध किया। तो पूर्व प्रधान चन्दन ने कूडाघर इसी जमीन पर बनने की बात कही। जिसका किसानों ने विरोध किया तो
उक्त पूर्व प्रधान चन्दन ने अपने भाईयों सहित करीब 3 दर्जन अज्ञात लोगों के साथ चन्द्रभान, दुलारा, संतशरण, नन्दराम, रोशनी, सूरज, मोहित उर्फ ललित, मखाना व चांदनी को लाठी डण्डों से मारना पीटना शुरू कर दिया। मारपीट मे उक्त सभी घायल हो गये।
जिसमें गंभीर घायल एक का इलाज ट्रामा सेन्टर मे चल रहा है। ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के मुताबिक ग्राम पंचायत में एसडीएम के आदेश पर उक्त भूमि का चिन्हांकन किया गया था। जिस पर कार्य शुरू करने के लिए प्रतिनिधि चंदन व पंचायत सचिव दिनेश शर्मा गए थे।
तभी हुई मारपीट मे पूर्व प्रधान चन्दन सहित कई लोग घायल हुये हैं। प्रधान मुन्नी देवी ने थाने में दर्ज करायी गयी एफआईआर में भी चंद्रभान सहित कई अन्य लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया है।
इस सम्बन्ध में रहीमाबाद थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि दोनों तरफ़ से तहरीर मिली थी। दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Dec 2022 14:23:46
स्वतंत्र प्रभात भारतीय क्रिकेटर स्टार ऋषभ पंत की शुक्रवार बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई,...
अंतर्राष्ट्रीय

28 Jan 2023 21:13:45
स्वतंत्र प्रभात। नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उड़ानें रोकने का समाचार है। नेपाल के पोखरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List