संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

हत्या की आशंका, परिजनों ने अज्ञात लोगों पर लगाया आरोप

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
 
माल/ मलिहाबाद माल थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग 30 वर्षीय एक युवक का शव आम के बाग में डाल से रस्सी के सहारे लटका मिला।
 
 
घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस, एसीपी मौके पर पहुँच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर  घटना की जानकारी ली मौके पर पहुँची फोरेंसिक टीम ने मौके की जाँच कर आवश्यक  साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 
 
बताया गया कि माल थाना क्षेत्र के अटारी निवासी 30 वर्षीय विजय मौर्य पुत्र स्व. रामनारायण, अटारी व सुर्तीखेड़ा गांव के बीच स्थित आईपीएस बीके मौर्या के निजी कृषि फॉर्म पर मैनेजर के पद पर तैनात था।
 
 
मंगलवार को कृषि फॉर्म मैनेजर विजय कुमार पुत्र रामनारायण मौर्या का शव सैनिक पुनर्वास निधि फॉर्म स्थित आम की बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटकता हुआ ग्रामीणों ने देखा जिससे अटारी सहित आस पास के गांवों में सनसनी फैल गयी।
 
 
जानकारी होते ही मृतक के परिजन व बड़ी संख्या में कई गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुच गये। वही घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस फोरेंसिक टीम एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह भी मौके पर पहुच कर मौके का निरीक्षण किया।
 
 
वही सूचना मिलते ही फार्म मालिक बीके मौर्या भी अपने परिवार के सदस्यों सहित मौके पर पहुच कर घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुये निष्पक्ष जाँच और कार्यवाही का भरोसा दिया है।
 
 
मृतक विजय कुमार की पत्नी प्रीति ने हत्या की आशंका का अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया।
मृतक के दो लड़कियां तनिष्क मौर्य (5वर्ष) समृद्धि मौर्य (1वर्ष) हैं। मृतक के भाई दुर्गेश व बहन शांति ने बताया कि एक वर्ष पहले भी विजय को जहर देकर मारने की कोशिश की गयी थी।
 
 
उन्होंने यह भी बताया कि मृतक सोमवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ ससपन पुलिया स्थित पराठा रोल खाने गया था। उस समय रोज की  तरह चौकीदार मेहरबान (65) फार्म पर था। मृतक के भाई ने बताया कि ससपन से लौटने के बाद मृतक के
 
 
साथ उसका एक साथी रात में फार्म पर रुका भी था। मृतक के भाई गंगाराम ने मौत की असली वजह जानने के लिये पुलिस को तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। 
 
 
परिजनों का रो रो कर बहुत बुरा हाल मृतक के परिवारजनों को घटना की जानकारी होते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel