प्रवास योजना की एक कामकाजी बैठक सम्पन्न
On
स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकरनगर।लोकसभा 2024 मिशन को सफल करने के लिए विधानसभा अकबरपुर प्रवास योजना की एक कामकाजी बैठक विधानसभा संयोजक आदर्श चौधरी के संचालन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन पर आयोजित की गई।मुख्य अतिथि के रूप मे लोकसभा प्रभारी अयोध्या/अंबेडकर नगर साधन सहकारी समिति के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह टिल्लू एवं लोकसभा संयोजक पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कटेहरी अवधेश द्विवेदी , विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, लोकसभा के मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय उपस्थित रहे। लोकसभा प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने एवं संगठन का काम करने हेतु विधानसभा संयोजक आदर्श चौधरी एवं विधानसभा के प्रभारी मनोज मिश्रा का प्रवास विधानसभा के चारों मंडलों में निम्नलिखित तिथियों पर सुनिश्चित किया है। 17 अक्टूबर को कुर्की मंडल, 18 अक्टूबर को सैदापुर मंडल, 20 अक्टूबर को अकबरपुर नगर मंडल एवं 21 अक्टूबर को बेवाना मंडल में प्रवास सुनिश्चित किया गया।बैठक में अकबरपुर नगर मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, बेवाना मण्डल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान, सैदापुर मंडल अध्यक्ष पंकज प्रजापति ,कुर्की मंडल अध्यक्ष सदाराम वर्मा ,सरकारी कार्य योजना पुरुष के संयोजक रमेशचंद्र यादव, महिला वर्ग संयोजक सरिता वर्मा, विधानसभा मीडिया संयोजक बजरंगी पाठक, सहसंयोजक अमित सिंह, हितेंद्र सिंह, सोशल मीडिया के संयोजक उमाशंकर सिंह, अरविंद सिंह टिंकू कपिल देव तिवारी दुर्गेश मिश्रा उपस्थित रहे।
Tags: Ambedkarnagar
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
12 Dec 2025
12 Dec 2025
11 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
10 Dec 2025 20:28:56
Kal Ka Mausam: उत्तर भारत इस समय कड़ाके की ठंड का सामना कर रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List