सांसद ने कार्यकर्ताओं के बीच की शिरकत

सांसद ने कार्यकर्ताओं के बीच की शिरकत

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लोकप्रियता के शिखर पर है।

स्वतंत्र प्रभात 

टिकैतनगर बाराबंकी:

 बीजेपी के अयोध्या सांसद लल्लू सिंह व विधायक सतीश शर्मा ने रविवार को क्षेत्र के सोनबरसा गांव मे कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे। इस दौरान सांसद ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ये सम्मेलन किसी जाति वर्ग विशेष का नहीं है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है बीजेपी 2022 में फिर से आएगी।   सांसद ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों की सेवा की। हम राष्ट्रवाद को लेकर चलते हैं, वो वंशवाद को लेकर चलते हैं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारी व्यवस्था प्रजातंत्र है और विपक्ष की परिवारतंत्र है। कोरोना काल सभी विपक्षी नेता होम आईसोलेट में चले गए। चुनाव में विरोधियों को जिन्ना याद आता है। उन्होंने कहा कि योगी के नेतृव में यूपी आगे बढ़ रहा है। कहा कि अपनी नीतियों और योजनाओं से गांव, गरीब,किसान,दलित और पिछड़े वर्ग को विकास की मुख्य धारा में लाने वाली केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार लोकप्रियता के शिखर पर है।

 भाजपा संघर्ष से समाधान की यात्रा से बनी है। पार्टी के कार्यकर्ता हमारी ताकत है,  कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंचे हैं और इन्ही के दम पर जनता का भरपूर आशीर्वाद योगी सरकार को फिर मिलेगा और प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होने कहा कि देश में जातिवाद, परिवारवाद, वंशवाद और सम्प्रदायवाद की राजनीति का अंत हुआ है और विकास की राजनीति प्रतिष्ठित हुई है। मोदी के नेतृत्व में 2017 के विधानसभा चुनाव में में भाजपा ने 325 सीटे जीतकर इतिहास रचा था। 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति को अपना समर्थन दिया था। विधायक सतीश चन्द्र शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की शक्ति ही हमारे लिए अमूल्य है। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन' के दोनों कार्यक्रमों के तहत मानव सेवा और कर्मठता की मिशाल पेश की है। हमारा बूथ कोरोना मुक्त अभियान काफी सफल रहा है। कोई विश्वास नहीं करता था कि कोरोना मुक्त बूथ बनाने में भाजपा या भाजपा कार्यकर्ता आकर ऐसा कार्य करेंगे। हमारे कार्यकर्ताओं ने संकट के समय, विषम परिस्थितियों में मानवता की सेवा का अनुपम कार्य किया। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने राज्य में विकास के सारे रिकॉर्ड को तोड़ा है।

 अब इसको आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संगठन की है। सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं की शक्ति ही पार्टी के लिए अमूल्य है। उत्तर प्रदेश में चार एक्सप्रेस वे बनाएं जा रहे हैं, ये केवल एक्सप्रेस वे नहीं बल्कि डेवेलपमेंट एक्सप्रेस वे हैं। इनसे न केवल रोजगार बढ़ेगा, बल्कि उद्योग भी लगेंगे और निवेश भी आएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पहले देश की जीडीपी में यूपी का योगदान 10.90 लाख करोड़ रुपये था। जबकि अब यह लगभग दोगुना 21.73 लाख करोड़ रुपये हो गया है। श्री योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में निवेश 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य विवेकानंद पाण्डेय,चेयरमैन जगदीश गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख  दृगपाल सिंह, वीरेंद्र पांडेय, राकेश शुक्ला,रामलखन शर्मा, लक्ष्मीकांत मौर्य,राम अक्षयबर लोधी,रामलाल सिंह,सुंदरम शर्मा,राजकुमार सिंह,बब्बन द्विवेदी,आदि लोग मौजूद रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024