समाजवादी पार्टी की यह विजय रथ यात्रा योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी-- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी की यह विजय रथ यात्रा योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी-- अखिलेश यादव

स्वागत एवं अभिनंदन किया गगनभेदी नारों से जाजमऊ गंगा पुल का पूरा माहौल सपा मय हो गया।


स्वतंत्र प्रभात 


कानपुर 12 अक्टूबर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा आज विजय रथ यात्रा लेकर कानपुर नगर आगमन पर नए गंगा पुल जाजमऊ पर सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में अखिलेश यादव का हजारों की संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद अखिलेश यादव जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ भव्य

स्वागत एवं अभिनंदन किया गगनभेदी नारों से जाजमऊ गंगा पुल का पूरा माहौल सपा मय हो गया।


समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान नोट बंदी के के समय जन्मे खजांची को साथ लेकर आए जब प्रधानमंत्री द्वारा देश में नोट बंदी की गई थी उस समय खजांची अपनी मां के गर्भ में था उसकी मां ए टी एम से पैसे निकालने के लिए लाइन में लगी थी उसी समय खजांची का जन्म हुआ था नोटबंदी का इससे और अच्छा उदाहरण नहीं हो सकता है खजांची ने विजय रथ यात्रा को झंडी दिखाई जाजमऊ गंगा पुल पर अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा

 का स्वागत के उपरांत विजय रथ यात्रा व कार्यकर्ताओं का जनसैलाब हाईवे पर चढ़कर नौबस्ता चौराहा के लिए रवाना हुआ। नौबस्ता चौराहा पर हजारों की संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव जिंदाबाद समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ अखिलेश यादव व विजय रथ यात्रा का स्वागत किया इसके उपरांत विजय रथ यात्रा हमीरपुर के लिए रवाना हुई नौबस्ता चौराहा पर विधानसभा के आवेदकों द्वारा शक्ति परीक्षण भी किया गया


 यहां पर हर आवेदक अपने साथ ज्यादा से ज्यादा भी दिखाने के लिए उत्सुक था। गंगा पुल से स्वागत के बात राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने विजय रथ पर महानगर अध्यक्ष डॉ इमरान विधायक इरफान सोलंकी व अमिताभ बाजपई को बैठाया। और आगे के रास्ते से हमीरपुर साथ ले गए।इस अवसर पर अखिलेश यादव ने बताया कि यह विजय रथ यात्रा भाजपा की योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी प्रदेश की जनता भाजपा की झूठ और जुमलेबाजी से परेशान हो गई है

 अब प्रदेश की जनता प्रदेश में परिवर्तन लाकर सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा सरकार धर्म जात के नाम पर समाज को बांटने का कार्य कर रही है इस सरकार में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है हमारे अन्नदाता किसानों को गाड़ियों से कुचल कर हत्या की जा रही हैं महिलाओं के योन उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं आज उत्तर प्रदेश हत्या व भ्रष्टाचार प्रदेश बन गया है पूरे प्रदेश में


 जंगलराज कायम है भाजपा सरकार के संरक्षण में अपराधी व पुलिस बेलगाम हो गए हैं।अखिलेश यादव ने आगे बताया कि समाजवादी पार्टी आगामी 2022 का विधानसभा चुनाव विकास भ्रष्टाचार बेरोजगारी महंगाई महंगी शिक्षा किसानों और महिलाओं का उत्पीड़न बिगड़ी कानून व्यवस्था प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर लड़ेगी सपा सरकार में बेरोजगारी भत्ता कन्या विद्याधन योजना 102 108 निशुल्क एंबुलेंस सेवा हंड्रेड डायल आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे नवेली विद्युत परियोजना यूपी में 


मेट्रो स्मार्ट सिटी की परिकल्पना समेत कई योजनाएं सपा अपने शासनकाल मैं लाई थी इस यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की किसान छात्र दमनकारी विरोधी नीतियों से जनता को अवगत करा कर जनता के सामने भाजपा की पोल खोल कर असली चेहरा जनता के बीच लाया जाएगा भाजपा सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचकर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है पूरे प्रदेश से रोजगार के अवसर समाप्त हो गए हैं पढ़े लिखे नौजवान अपनी डिग्रियां लेकर रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel