नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत स्वतंत्र प्रभात अम्बेडकर नगर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गम्भीरता के कारण भाजपा नेताओं का जनपद में दौरे का शिलशिला जारी है। मंगलवार को भाजपा के नव नियुक्त जिला प्रभारी/पूर्व सांसद दद्दन मिश्र जिला प्रभारी के नाते प्रथम बार जनपद में

नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का जनपद में प्रथम आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

स्वतंत्र प्रभात
अम्बेडकर नगर।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गम्भीरता के कारण भाजपा नेताओं का जनपद में दौरे का शिलशिला जारी है।
मंगलवार को भाजपा के नव नियुक्त जिला प्रभारी/पूर्व सांसद दद्दन मिश्र जिला प्रभारी के नाते प्रथम बार जनपद में पधार कर संगठन की तैयारी के विषय में जानकारी प्राप्त करने और विचार विमर्श कर संगठन को धार देने के लिए पहुंचे।
नवनियुक्त भाजपा जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा की उपस्थिति में भियांव के नरपति सिंह महाविद्यालय और नेवादा के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में दोनों मण्डल के सम्पन्न हुए बैठक में संगठन को नए कलेवर में स्थापित करने व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने वाले कारकों से बैठक में उपस्थित मण्डल के निवासी जिला पदाधिकरी, मण्डल पदाधिकारियों, ब्लॉक संयोजक,पंचायत वार्ड संयोजक, सेक्टर संयोजक,सेक्टर प्रभारी को परिचित कराया।

जिला प्रभारी श्री मिश्र ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की असली पूंजी उसके स्वछ छवि के ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ता हैं।भाजपा कार्यकर्ता बड़े से बड़े चुनौतियों से निपटने में सक्षम हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा मोदी जी और योगी जी के देश भक्ति और विकास की एजेंडे के साथ सबकासाथ,सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र को अपना कर अपने कर्मठी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पुरुषार्थ से भारत की सबसे लोक प्रिय पार्टी बन चुकी है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भारी जीत प्राप्त होगी।जिला प्रभारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को ही भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित करेगी।आयातित कोई भी व्यक्ति भाजपा से प्रत्याशी नहीं बन पायेगा चाहे वह कितना भी प्रयास कर रहा हो।

भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने नवनियुक्त जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र का जनपद में प्रथम आगमन पर स्वागत और अभिनन्दन करते हुए कहा कि हम सब श्री मिश्र को जनपद प्रभारी के रुप में पाकर बहुत खुश हैं। हम सबको अपने नवनियुक्त जिला प्रभारी के अनुभव और योग्यता से भाजपा के संगठन को और प्रभावी भूमिका में स्थापित करने में अब आसानी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला प्रभारी के अनुभव से लाभ प्राप्त होगा।भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रभारी के मार्गदर्शन में भाजपा को नई ऊंचाई पर पहुंचा कर इतिहास रचने वाले हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने मण्डल बेवाना और मालीपुर में मण्डल पदाधिकारी, जिला पंचायत वार्ड संयोजक, सेक्टर संयोजक,सेक्टर प्रभारी, मण्डल प्रभारी की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज से ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में संगठन के निर्देशानुसार योजना बना कर पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के पक्ष में जोर शोर से लग कर जीत दिलाने का कार्य करना है।भाजपा जिलाध्यक्ष ने चुनाव जीतने की बारीकी को भी कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का वृत्त प्राप्त कर आगामी सभी बैठकों में शत प्रतिशत उपस्थिति का निर्देश दिए। जिला प्रभारी पूर्व सांसद दद्दन मिश्र के प्रथम आगमन पर जिले की सीमा यादव नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा के नेतृत्व में पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, विधायक संजू देवी, अनीता कमल, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश वर्मा, भूमि विकास बैंक डायरेक्टर यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य रमा शंकर सिंह,जिला उपाध्यक्ष विमलेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, रफत एजाज़, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी, अमरेंद्र कांत सिंह, सुरेश कन्नौजिया, भाजपा नेता के के मिश्र पप्पू, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय, जिला मंत्री दीपक तिवारी, दिलीप पटेल देव,विकास तिवारी, इंद्रेश निषाद, मनीष मिश्र, उपमा पाण्डेय, डाक्टर पूनम राय, कमलेश मौर्य, धर्मवीर मिश्र, कुलदीप सिंह, दिलीप तिवारी ने माला और बुके भेंट कर स्वागत किया।कटेहरी बाजार में जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह के नेतृत्व में कपिल देव तिवारी, चन्दन पटेल, जालिम सिंह,अमरजीत मौर्य, सुभाष वर्मा, संत जगन्नाथ तिवारी, संतोष सिंह सोमवंशी ने स्वागत किया।
तहसील तिराहे पर चेयर मैन प्रतिनिधि मनोज गुप्त गुड्डू के नेतृत्व में गौरव श्रीवास्तव,ज्ञान कुमार मोदनवाल,गौरवउपाध्याय,बजरंगी पाठक,सदा राम वर्मा ने स्वागत किया।
अकबरपुर नगर के पटेल नगर तिराहे पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,पूर्व उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह, आदर्श चौधरी,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कन्नौजिया,युवा मोर्चा जिलामंत्री गौरवउपाध्याय,शुभमअग्रहरि,कार्यालय व्यवस्था प्रमुख अतुल वर्मा,सचिन पटेल ने स्वागत किया।जलालपुर नगर में पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र,अशोक उपाध्याय,चंद्र मनि द्विवेदी।नेवादा चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री संजीव सिंह,पंकज वर्मा,मण्डल अध्यक्ष राजा मौर्य ने स्वागत किया।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel