
भारतीय जनता पार्टी राजनीति को प्रोफेशन नहीं बल्कि मिशन मानकर कार्य करती है–शिवनायक वर्मा
स्वतंत्र प्रभात अंबेडकरनगर भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा का स्वागत विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय के प्रतिष्ठान अयोध्या रोड स्थित पर भाजपा नेता विवेक पांडेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ।इस दौरान श्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति को प्रोफेशन नहीं
स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर
भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा का स्वागत विहिप जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय के प्रतिष्ठान अयोध्या रोड स्थित पर भाजपा नेता विवेक पांडेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ।
इस दौरान श्री वर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीति को प्रोफेशन नहीं बल्कि मिशन मानकर कार्य करती है जिसका ज्वलंत उदाहरण पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर वर्तमान में जेपी नड्डा तक सब के सब राष्ट्रीय हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं।
उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के नवनियुक्त उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा ने विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप पांडे जी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही श्री वर्मा ने जोर देकर कहा भारतीय जनता पार्टी का सदैव मानना रहा है कि अगर राजनीतिक चिंतन ठीक होगा है तमी राष्ट्र का सही रूप से संचालन हो पाएगा यही कारण है कि जब से महेंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है सबसे देश का मुकुट कहलाने वाला जम्मू कश्मीर में भारतीयों को बांटने वाला कानून धारा 370 और 35a समाप्त हुआ साथ ही साथ उत्तर प्रदेश में जब से योगी जी के नेतृत्व में सत्ता आई है।
सबसे भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए नित नए कानून बनाकर देशवासियों को संरक्षित करने का सही तरीका अख्तियार किया जा रहा है जिसका ज्वलंत उदाहरण लव जेहाद पर कानून का बनना है क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव नायक वर्मा जी ने उपस्थित समुदाय से अपील करते हुए कहा कि हम सबका परम कर्तव्य बनता है भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए क्योंकि भारतीय संस्कृति विश्व की ऐसी संस्कृति है।
जो सही मायने में जन समुदाय को जीने का वैज्ञानिक तरीका बताती है स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से भाजपा के युवा नेता विवेक पांडे किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट संतोष वर्मा पूर्व प्रधान पृथ्वीराज युवा नेता संतोष सिंह बबलू वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा प्रसाद तिवारी दीपक वर्मा मुन्ना मिश्रा प्रशांत दुबे नीरज पांडेय सहित प्रधान क्षेत्रीय गणमान्य जन और विहिप कार्यकर्ता जन मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List