
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष को उनके आवास पर किया गया नजरबंद
On
मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राज्यमार्ग और एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण में किसानों को सर्किल रेट से कम मुआबजा मिलने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू अयोध्या जिले के दौरे पर बृहस्पतिवार को थे,जहाँ उनका पीड़ित किसानों से मिलने का कार्यक्रम था | पीड़ित किसानों से मिलने आ रहे अजय लल्लू एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश
मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राज्यमार्ग और एयरपोर्ट के भूमि अधिग्रहण में किसानों को सर्किल रेट से कम मुआबजा मिलने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू अयोध्या जिले के दौरे पर बृहस्पतिवार को थे,जहाँ उनका पीड़ित किसानों से मिलने का कार्यक्रम था | पीड़ित किसानों से मिलने आ रहे अजय लल्लू एवं किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरूण पटेल को बाराबंकी में गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं प्रशासन ने युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी को रात में ही उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया है । प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू पीड़ित किसानों से मिलने धर्मपुर गाँव आ रहे थे क्षेत्र व जनपद के अन्य कांग्रेस नेताओं, किसान कांग्रेस नेता, दिनेश शुक्ल, सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर शैलेंद्र पाण्डेय, एनएसयूआई नेता शैलेश शुक्ला समेत कई कांग्रेस नेताओं को भी प्रशासन ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया । युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि वर्तमान उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या रायबरेली फोरलेन में अधिग्रहित की जाने वाली जमीनों का किसानों को उनकी जमीन का सर्किल रेट मुआवजा देने के बजाय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबा रही है। प्रदेश सरकार अपने तानाशाही के दम पर लोगों की आवाज को दबाना चाहती है। कांग्रेस ने कहा की किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की आवाज को लगातार उठाते रहेंगे । युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तिवारी के कुमारगंज बाजार के शिवनाथपुर में स्थित आवास पर पहुंचे अमानीगंज ब्लॉक अध्यक्ष तेजबली पांडे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य उपेंद्र सिंह लल्लू प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य शिवपूजन पांडे वरिष्ठ कांग्रेस नेता महिपाल सिंह युवा नेता विकास सिंह, राहुल तिवारी, अन्ना मिश्रा, रामसुख रावत, अरविंद यादव, अवनीश पांडे, संतराम, विश्वकर्मा, पीयूष सिंह, अमरनाथ पांडे, शराफत अली, सत्यम यादव, राजू तिवारी, रविंद्र पांडे, राम जागीर पांडे, डाक्टर मनीष सिंह, जग प्रसाद कोरी जेबी सिंह गयादीन प्रियदर्शी शैलेंद्र सिंह बृजेश यादव संतोष तिवारी उत्तम तिवारी को पुलिस ने शिवनाथपुर में हाउस अरेस्ट कर दिया था । |
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

22 Mar 2023 11:34:34
नयी दिल्ली। साल 2019 में चीन से शुरु हुआ कोरोना वायरस की महामारी ने देखते ही देखते पूरी दुनिया को...
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List