
भगवान राम पर की गई टिप्पणी की भाजपा ने किया नेपाली पीएम की निंदा
ब्यूरो रिपोर्ट स्वतंत्र प्रभात-प्रमोद रौनियार भगवान राम और अयोध्या को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की टिप्पणी की निन्दा करते हुए भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल ने कहा कि ओली ने सारी हदें पार कर दी हैं।ओली खुद अपने वर्तमान देश का साहित्य और इतिहास नही जानते। वे नेपाल
ब्यूरो रिपोर्ट स्वतंत्र प्रभात-प्रमोद रौनियार
भगवान राम और अयोध्या को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की टिप्पणी की निन्दा करते हुए भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल ने कहा कि ओली ने सारी हदें पार कर दी हैं।ओली खुद अपने वर्तमान देश का साहित्य और इतिहास नही जानते। वे नेपाल के कितने बड़े हितचिंतक हैं। इसी से पता चल जाता है।नेपाल का राष्ट्रीय अभिलेखागार अपने सभी दस्तावेजों के साथ चिल्ला-चिल्ला कर कह रहा है कि राम नेपाल के भी राष्ट्रनायक हैं, दामाद भी और परमपूज्य भी।
विवेकानंद ने कहा कि भारत नेपाल को अपने रिश्तेदार की तरह सम्बन्ध बनाकर काम किया है। रिश्तेदार भी कोई सामान्य नही बल्कि अत्यंत प्रिय। इतना कि जरुरत पड़ने पर अपनी थाली भी उसके आगे रख दिया। लेकिन ओली को चीनी रायता भा गया है। उन्हें लगता है कि वे कुछ भी कहते, करते और दिखाते रहेंगे और भारत चुपचाप सहता रहेगा।
खबर यह भी है…

About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List