
देश के चौथे स्तम्भ की सुरक्षा को लेकर अगर सरकार नही हुई गभीर तो सड़को पर उतरेगे समाजवादी
स्वतंत्र प्रभात तिर्वा कन्नौज-कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ सपा नेता नवाब सिंह यादव की अगुवाई में सपा नेता अवनीश यादव, सनी यादव, मुनेश राठौर, गोल्डी यादव, सुरजीत यादव सहित कई सपा नेताओं ने तिर्वा तहसील परिसर में पहुंचकर राज्यपाल संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी जयकरन को सौंपा। सपा नेताओं ने प्रदेश में ध्वस्त हो रही
स्वतंत्र प्रभात
तिर्वा कन्नौज-कन्नौज के पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ सपा नेता नवाब सिंह यादव की अगुवाई में सपा नेता अवनीश यादव, सनी यादव, मुनेश राठौर, गोल्डी यादव, सुरजीत यादव सहित कई सपा नेताओं ने तिर्वा तहसील परिसर में पहुंचकर राज्यपाल संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी जयकरन को सौंपा। सपा नेताओं ने प्रदेश में ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए मांग की है। मीडिया से रूबरू हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख सपा नेता नवाब सिंह यादव ने बताया कि इस समय उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है।
उत्तर प्रदेश अपहरण व हत्या का प्रदेश बन गया है। न्याय मांगने के लिए अब जनता पुलिस के पास जाने से डरने लगी है। कानपुर के बर्रा में हुई घटना के बाद से अब लोगों का पुलिस से विश्वास उठ गया है। इसके अलावा दिनदहाड़े हुई पत्रकार की हत्या से भी जनता में रोष व्याप्त है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की है कि प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त कराया जाए। अन्यथा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता सड़कों पर उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List