पूर्व मन्त्री ने साइकिल रैली निकाल भाजपा पर बोला हमला

पूर्व मन्त्री ने साइकिल रैली निकाल भाजपा पर बोला हमला

स्वतंत्र प्रभात आसिम अली सफीपुर-उन्नाव। सपा मुखिया के आवाहन पर पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली निकालकर भारतीय जन ता पार्टी पर हमला बोला। वहीं पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की विफलता गिनाई। साथ ही समाजवादी पार्टी के द्वारा करे गए विकास कार्यो के बारे में जनता को जानकारियां देते

स्वतंत्र प्रभात आसिम अली सफीपुर-उन्नाव। सपा मुखिया के आवाहन पर पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल रैली निकालकर भारतीय जन ता पार्टी पर हमला बोला।

वहीं पूर्व मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार की विफलता गिनाई। साथ ही समाजवादी पार्टी के द्वारा करे गए विकास कार्यो के बारे में जनता को जानकारियां देते हुए सपा मुखिया द्वारा जारी किए गये आव्हान पत्र का वितरण किया और साथ ही कार्यकर्ताओं को आव्हान पत्र देकर साईकिल से गांव-गांव घर-घर जाकर समाजवादी पार्टी का आव्हान संदेश पहुंचाने के लिए रवाना किया।


मंगलवार को सफीपुर विधानसभा अध्यक्ष मकसूद अली ने पूर्व राज्यमंत्री सुधीर कुमार रावत की उपस्थिति में सफीपुर डाक बंगला समीप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सपा मुखिया द्वारा जारी आव्हान पत्र को घर-घर पहुंचाने के लिए साईकिल रैली निकालकर आव्हान पत्र का वितरण किया।

पूर्व राज्यमंत्री सुधीर कुमार रावत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार की नाकामियों और समाजवादी सरकार के विकास कार्यों के बारे में लोगो को जानकारी देते हुए सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जारी किये गये संदेश पत्र को आह्वान पत्र के माध्यम से सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये

गांव-गांव, घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया। पूर्व मंत्री ने कहां वर्तमान समय में हर व्यक्ति परेशान है भ्रष्टाचार चरम पर है कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है ऐसे में हम समाजवादियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि हम सभी को एकजुट होकर सपा मुखिया के आह्वान पत्र को हर घर तक पहुंचाएं। इस मौके पर चेयरमैन नसीम अहमद, एनुल हसन, रजनीश आर्या, सैफ खांन, अनिरुद्ध सिंह चंदेल, मुनेन्द्र सिंह, बालेन्द्र सिंह, तनवीर ख़ान, शाहरुख, अमन, कुलदीप, शिवम समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel