
भाजपा का जन संपर्क अभियान का शुभारंभ आज से-
स्वतंत्र प्रभात देवरिया- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ आज से किया जायेगा,जो 15 जून तक चलेगा।इस अभियान के तहत हर कार्यकर्ता अपने -अपने बूथ पर अधिकतम दो की संख्या में निकलेगा और हर परिवार से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री मोदी जी का पत्र और
स्वतंत्र प्रभात
देवरिया-
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा परिवार सम्पर्क अभियान का शुभारम्भ आज से किया जायेगा,जो 15 जून तक चलेगा।इस अभियान के तहत हर कार्यकर्ता अपने -अपने बूथ पर अधिकतम दो की संख्या में
निकलेगा और हर परिवार से सम्पर्क कर प्रधानमंत्री मोदी जी का पत्र और प्रदेश सरकार का पत्र दे कर कोरोना से बचाव की जानकारी देगा।यह अभियान हाट स्पाट, कंटेन्मेंट जोन, चौराहों और भीड़ भाड़ वाली जगह पर नही चलेगा।इस अभियान के
दौरान छोटे-बड़े सारे नेता केवल और केवल अपने ही बूथ पर संपर्क करेंगे।इस परिवार सम्पर्क अभियान के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और दो गज की दूरी का भी ध्यान कार्यकर्ताओ को रखना है।इस अभियान के संयोजक भाजपा के जिलामहामंत्री
श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने मीडिया प्रमुख अम्बिकेश पाण्डेय के हवाले से बताया कि परिवार संपर्क अभियान देवरिया नगर मण्डल के महाराणा प्रताप बूथ पर 11 बजे ,बैतालपुर मण्डल के विक्रमपुर बाँसपार बूथ पर 12.30 बजे,गौरीबाजार मण्डल के
भटौली बुजुर्ग बूथ पर 2 बजे,महुआडीह मण्डल के बहोर बूथ पर 3.30 बजे तथा देसही देवरिया मण्डल के बैजनाथपुर बूथ पर सायं 5 बजे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, देवरिया सांसद डा. रमापतिराम त्रिपाठी शुभारम्भ करेंगे ।इसके अलावा सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर परिवार सम्पर्क अभियान के तहत सम्पर्क करेंगे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List