
शहीदे आजम की जन्मस्थली पर राजनेताओं का लगा जमावड़ा
विधानसभा अध्यक्ष समेत मंत्रियों ने पहंुच किया नमन उन्नाव अचलगंज के बदरका में शहीदे आजम चन्द्रशेखर आजाद के 144वें जयन्ती समारोह पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के प्रमुख दिन आज शहीद की जन्मस्थली पर राजनेताओं, समाजसेवियों, अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। अध्यक्ष विधानसभा हृदय नारयण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री सुरेश खंन्ना, मंत्री कमलरानी वरूण, सांसद महामंडलेश्वर
विधानसभा अध्यक्ष समेत मंत्रियों ने पहंुच किया नमन
उन्नाव
अचलगंज के बदरका में शहीदे आजम चन्द्रशेखर आजाद के 144वें जयन्ती समारोह पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह के प्रमुख दिन आज शहीद की जन्मस्थली पर राजनेताओं, समाजसेवियों, अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा। अध्यक्ष विधानसभा हृदय नारयण दीक्षित, कैबिनेट मंत्री सुरेश खंन्ना, मंत्री कमलरानी वरूण, सांसद महामंडलेश्वर डॉ0 सचिदानंद हरिसाक्षी, राज्यसभा सदस्य अशोक बाजपेई, जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर, पूर्व सांसद देबीबक्स सिंह, बीजेपी नेता शंशाक शेखर सिंह शनि, कृष्णदत्त त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य आशीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में राजनीतिज्ञ अधिवक्ता समाजसेवी ने बदरका पहुंच आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

श्री दीक्षित ने आजाद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद हमारे देश के वह महान वीर थे जिन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में अमर कर दिया। हम सभी देशवासियों को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद से प्रेरणा लेनी चाहिए। धन्य है वह माता जिसने ऐसे लाल को जन्म दिया। श्री दीक्षित ने यह भी कहा कि हमारे प्रधानमंत्री हमारे देश के लिए जिस तरह लड़ाई लड़ रहे हैं और कर रहे हैं
शायद ही ऐसा कोई प्रधानमंत्री कर पाए। हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के लिए हरसंभव सुरक्षा व्यवस्था करने में लगे हैं। आज हमारे मुख्यमंत्री की पहल पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए शाम होने पर 112 नंबर डायल करके महिलाएं सुरक्षित पहुंचाई जाती हैं। जबसे यह नियम लागू हुआ है तबसे न जाने कितनी बहन बेटियों ने 112 नंबर की सहायता प्राप्त की है जिन्हें सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर सपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी शुक्ला भाजपा कार्यकारिणी चंद्रकांता जोशी जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडे पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग व क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम पेश किये। अतिथियों ने मेले में लगी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। आजाद स्मारक ट्रस्ट के महामंत्री राजेश शुक्ला ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर अमित शुक्ला सौरभकांत शुक्ला सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List