सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां गंगा में विसर्जित, घाट पर उमड़ा चहेतों का सैलाब

सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां गंगा में विसर्जित, घाट पर उमड़ा चहेतों का सैलाब

गंगा किनारे चहेतों का लगा रहा तांता सुशांत की बहन श्वेता जल्द हीं पहुंचेगी अमेरिका से पटना में होगी रस्म-पगडी – स्वतंत्र प्रभात पटना। बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां आज पटना के गंगा नदी में विसर्जित

  गंगा किनारे चहेतों का लगा रहा तांता   

सुशांत की बहन श्वेता जल्द हीं पहुंचेगी अमेरिका से   

पटना में होगी रस्म-पगडी


         – स्वतंत्र प्रभात

              पटना। बॉलीवुड के सुपरस्टार रह चुके दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की अस्थियां आज पटना के गंगा नदी में विसर्जित की गई। उनके पिता के. के. सिंह और बहनों ने अस्थियां विसर्जित की।

सुशांत सिंह राजपूत का पूरा परिवार आज दोपहर पटना के गंगा घाट पर पहुंचा जहां वैदिक मंत्रौच्चारण के बीच दीघा घाट पर अस्थियों को प्रवाहित किया गया।इस दौरान पटना पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए एहतियात के तौर पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी। सुशांत के चहेते फैन्सों की भी अस्थियों के विसर्जित किए जाने की जानकारी मिलते ही दीघा घाट पर भारी संख्या में आने का तांता लगा रहा।

मिली जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत का श्राद्ध कार्यक्रम भी पटना से किया जाएगा। उनकी बहन श्वेता सिंह अमेरिका से पटना श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अगले कुछ दिनों में आने वाली हैं।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel