आखिर सुबह किस चीज का दर्शन होने पर लाख बिगड़ा काम भी बन जाए

आखिर सुबह किस चीज का दर्शन होने पर लाख बिगड़ा काम भी बन जाए

आखिर सुबह किस चीज का दर्शन होने पर लाख बिगड़ा काम भी बन जाए संवाददाता सुनील गौड़ आलापुर अम्बेडकर नगर दिन की शुरुआत अगर अच्छी होती है तो पूरा दिन अच्छा गुजराता है शायद इसीलिए घर से निकलते समय माताएं अपने बच्चों को दही खिलाती है। जिससे उनके बच्चे का दिन अच्छा बीते और

आखिर सुबह किस चीज का दर्शन होने पर लाख बिगड़ा काम भी बन जाए

 

भारत रूस 75 वर्ष की कूटनीतिक यात्रा और अमेरिका की नई सुरक्षा रणनीति Read More भारत रूस 75 वर्ष की कूटनीतिक यात्रा और अमेरिका की नई सुरक्षा रणनीति

संवाददाता सुनील गौड़ आलापुर अम्बेडकर नगर

दिन की शुरुआत अगर अच्‍छी होती है तो पूरा दिन अच्‍छा गुजराता है शायद इसीलिए घर से निकलते समय माताएं अपने बच्‍चों को दही खिलाती है। जिससे उनके बच्‍चे का दिन अच्‍छा बीते और हमारे पुराणों मे कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है जो अगर सुबह के समय घटित हों तो यह संकेत होता है कि आप का पूरा दिन शानदार बीतने वाला हैं। सुबह उठ कर दोनो हाथों की हथेलियों को देखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है हाथों में ब्रह्मा, देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती का वास होता है। इसलिए सुबह-सुबह इन्हें देखना शुभ माना जाता है।

देश के कर्मचारियों को मानसिक तनाव से मुक्त करेगा ‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल’ Read More देश के कर्मचारियों को मानसिक तनाव से मुक्त करेगा ‘राइट टू डिस्कनेक्ट बिल’

 

घर से निकलते समय अगर सुबह-सुबह आपको गाय दिख जाए या कोई गाय का दूध निकाल रहा हो तो यह शुभ माना जाता है। गाय के बछड़े को दूध पीते हुए देखना भी शुभ माना गया है। सुबह-सुबह पक्षियों का दिखना एवं उनकी चहचहाट को सुनना भी शुभ होता है। इसके साथ ही सुबह के समय यदि आप को सफेद फूल, हाथी या अपना कोई मित्र दिख जाए तो उसे भी शुभ माना जाता है।

वंदे मातरम पर चर्चा : सवाल नीति और नीयत का Read More वंदे मातरम पर चर्चा : सवाल नीति और नीयत का

 

सुबह के समय यदि आप को हवन होता दिखे या आग दिखे विशेष रूप से यदि वह अग्नि हवन कुंड की हो तो यह बेहद शुभ संकेत होता है। अग्नि आपके जीवन की सभी बुराईयों को जला कर आपके जीवन को शुभ बनाती है।
पुराणो मे सुहागिन स्त्रियों को देवी का रूप माना गया है। सुबह सुहागन स्त्री का दिखना भी शुभ होता है। ऐसा कहा गया है कि यह स्त्री घर की ना होकर बाहर की होनी चाहिए। अगर रास्ते में जाते हुए सुहागन स्त्री दिखे तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है।

 

सुबह के समय अगर आरती होती द‍िखे तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है। आरती मन के सभी विकारों को दूर करती है। मंदिर की घंटी सुनाई देना भी शुभ संकेत माना गया है। आप सुबह के समय घर से किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकले हैं और रास्‍ते में आपको मंदिर के दर्शन हो जाएं तो यह शुभ होता है।

सुबह सवेरे गोबर, सोना, तांबा, देखना भी शुभ माना गया है। यह वस्तुएं आपको प्रकृति से जोड़े रखती हैं और आपका दिन शुभ बनाती हैं।
सुबह के समय सूर्योदय यानी उगते हुए सूर्य के दर्शन करना शुभ माना जाता है। इससे शरीर मे स्‍फूर्ति का संचार होता है। सुबह के समय हरी घास देखना भी शुभ होता है।

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel