धर्म का आड़ लेकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा-आरिफ

धर्म का आड़ लेकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा-आरिफ

  सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर बंधवा नई बस्ती में हुआ स्वागत


स्वतंत्र प्रभात 
 गौरव पूरी (रिपोर्टर)

भदोही।

 समाजवादी पार्टी का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने के बाद मो आरिफ सिद्दीकी का गुरुवार को नगर के बंधवा नई बस्ती में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मो आरिफ सिद्दिकी ने कहा कि सभी लोग आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जीतने के लिए अभी से कमर कस लें। भाजपा से मुक्ति पाने के लिए यही मात्र विकल्प है। भाजपा सरकार में बढ़ी महंगाई के कारण लोगों को अपने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। सरकार सुविधाओं के नाम पर जनता को ठेंगा दिखा दे रही है। जबकि विभागों के वसूली का अभियान काफी जोरों पर है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सरकार बनने के बाद बिजली में काफी राहत देने की बात कही है।

 जबकि इस सरकार द्वारा बिजली को काफी महंगा कर आम आदमी को मुश्किल में डाल दिया है। श्री सिद्दिकी ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार पूरे चरम पर है। छोटे से छोटे काम को कराने के लिए लोगों को विभागों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी उनका काम नहीं हो रहा। कानून व्यवस्था की हालत किसी से छिपी नहीं है। काम तो इन्होंने किया ही नहीं। इसी लिए एक परियोजना का तीन.तीन बार लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता हासिल करने के लिए धर्म की आड़ लेनी पड़ रही है। जबकि विकास के नाम पर चुनाव लड़ें जाते हैं। हालांकि अब अधिकांश लोग भाजपा की चाल को समझ गए हैं। जो इनसे किनारा कस रहे हैं। यही कारण रहा कि पिछले दिनों ज्ञानपुर में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लोगों की भीड़ नहीं रही। कुर्सियां खाली थी और मुख्यमंत्री कुर्सियों को अपनी बात कहकर चले गए। इस मौके पर अशफाक अंसारी, राधेश्याम सरोज, उस्मान अंसारी, अकरम मंसूरी, मोबिन अंसारी, नवाब अंसारी, मुर्तुजा मंसूरी, शमीम मंसूरी, गुल्लू मंसूरी, मुमताज़ मंसूरी, गोविंदा गौतम, महेंद्र प्रताप गौतम, सुरेश यादव, अभिषेक यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel