देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी में मजबूती- एके शर्मा

देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी में मजबूती- एके शर्मा

बच्चों को तकनीकी शिक्षा दें ताकि आने वाली कंपनियों को बहारी व्यक्ति को रोजगार देने की आवश्यकता ना पड़े


स्वतंत्र प्रभात 
 

महोबा । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय महोबा में जिला कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी एके शर्मा उपस्थित रहे।उन्होंने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं के समर्पण की जमकर सराहना की। 


उन्होंने कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी में मजबूती दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 वर्षों के सार्वजनिक कार्यकाल में उन्हें भी लंबे समय तक पहले गुजरात में फिर दिल्ली में उनके साथ कार्य करने का अवसर मिला, तथा अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका संवाद एवं संपर्क रहा, भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता तन मन धन से राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखता है।


और उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें भी कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को अपनी सेवाएं देने का मौका मिला।बुंदेलखंड प्रवास पर उन्हें स्थानीय लोगों से अपार प्यार मिला, उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड के लिए आने वाला अवसर सुनहरा है डिफेंस कॉरिडोर का कार्य जल्द ही शुरू होगा जिससे यहां के 


क्षेत्र का विकास दिन दुगना रात चौगुना होगा, यहां के निवासी व्यक्तिगत रूप से अपने बच्चों को तकनीकी शिक्षा दें जिससे कि आने वाली कंपनियों को किसी बहारी व्यक्ति को रोजगार देने की आवश्यकता ना पड़े। जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को 


आगामी कार्यक्रम पन्ना प्रमुख बनाना, नए मतदाताओं को जोड़ना, बूथ स्तर पर नमो ऐप डाउनलोड करना, जैसे कार्यों से अवगत कराया, जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह सेंगर ने सेवा एवं समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों एवं


 कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। चरखारी विधानसभा प्रभारी सुनील पाठक एवं महोबा विधानसभा प्रभारी मनोज गुप्ता ने विधानसभा वार कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें आने वाले चुनाव के लिए कमर कसने को कहा। बैठक में 


सदर विधायक राकेश गोस्वामी, कोऑपरेटिव चेयरमैन चक्रपाणि त्रिपाठी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कमलेश सक्सेना डॉक्टर संतोष चौरसिया, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जन उपस्थित रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel