आप कार्यकर्ताओं ने पाऊं क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क

आप कार्यकर्ताओं ने पाऊं क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क

सहारनपुर, गायघाट आदि स्थानों पर सघन जनसंपर्क किया। 


 स्वतंत्र प्रभात 
 


बस्ती जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महादेवा विधानसभा प्रभारी पतिराम नेता के नेतृत्व में महादेवा विधानसभा में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत किया।
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के महादेवा विधानसभा प्रभारी पतिराम नेता के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा मनौवाँ, पाऊ, चरकैला, गोसैसीपुर, चरकैला, सहारनपुर, गायघाट आदि स्थानों पर सघन जनसंपर्क किया। 


उन्होंने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए लोगों को पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को बताकर अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जिससे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर विजय पताका फहराया जा सके

जनसंपर्क के दौरान पतिराम नेता ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार जहां भी है वहां से भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के ऊपर स्याही फेंकना व काला झंडा दिखाना यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते दिखाई दे रही है।

 अब समय आ गया है जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं रहेगी। चाहे किसानों के ऊपर अत्याचार का मामला हो या देश मे लगातार बढ़ रहे महंगाई का मामला हो अथवा खराब कानून व्यवस्था यह सब सरकार की नाकामियों के लिए काफी है। 


आम आदमी पार्टी की सरकार अगर 2022 में उत्तर प्रदेश में बनती है तो प्रदेश की जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ्त, एवं किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली की व्यवस्था की जाएगी एवं बिजली का पुराना बकाया बिल भी माफ किया जाएगा।

जनसम्पर्क के दौरान मुख्य रूप से आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता दीनानाथ शास्त्री, डॉ शक्ति चौधरी, गंगाधर चौरसिया, जितेंद्र कुमार मोदनवाल, धर्मेंद्र कुमार, विनय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।


 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel