बीजेपी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी का मऊ जाते समय कौड़ीराम में भव्य स्वागत

बीजेपी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी का मऊ जाते समय कौड़ीराम में भव्य स्वागत

आज पूरा देश  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के प्रति आशान्वित है। 


स्वतंत्र प्रभात 
 


एन अंसारी 

बाँसगांव - गोरखपुर।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी का मऊ जाते समय कौड़ीराम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने जिला महामंत्री राजेश सिंह के कौडीराम स्थित हनुमत कृपा भवन हरैया कोठी पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि आज पूरा देश  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के प्रति आशान्वित है। 

क्योंकि किसानों के हित के लिए सबसे अधिक निर्णय लेने वाली यह सरकार सबका साथ सबका विकास कर रही है। चाहे वह न्यूनतम समर्थन मूल्य के मामले हों या किसान सम्मान निधि योजना हो। भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्ष से मिले हुए कुछ आंदोलनजीवी लोग किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से किसान आंदोलन कर रहे हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य अपना हित साधना है न कि किसानों के प्रति उनके पास कोई हमदर्दी है। यह आंदोलन जीवी किसानों के नाम पर अराजकता फैला रहे हैं , जबकि इन लोगों का किसानों से कोई वास्ता व सरोकार नहीं है।    

        पत्रकारों से बातचीत के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री लालजी यादव ने कहा कि जो काम आज देश में 70 सालों में नहीं हो पाया था वह कार्य भाजपा सरकार ने 7 सालों में कर दिया। वहीं जिला महामंत्री किसान मोर्चा राजेश सिंह ने कहा कि इस वर्ष आई प्रलयंकारी बाढ़ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दिन रात एक कर के बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य किया है, हम लोग स्वयं रात रात भर जग कर बाढ़ से पीड़ित लोगों के बीच जाते थे । 


और उनकी जो भी कठिनाइयां थी, उनको मौके पर अधिकारियों के माध्यम से निराकरण कराया  गया। प्रेस वार्ता मे क्षेत्रीय महामंत्री रामानंद उर्फ नन्हे, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, क्षेत्रीय सह सोशल मीडिया प्रभारी दिवाकर चंद यादव, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राजेश सिंह राजन , सत्यनारायण यादव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष व क्षेत्रीय पदाधिकारियों का कौड़ीराम में भव्य स्वागत  किया। 

स्वागत कार्यक्रम में राजेश सिंह निवासी चंवरिया , मुन्नू त्रिपाठी, डब्बू राय, निखिल सिंह आलोक राय, हेमंत मिश्रा, प्रभु नाथ त्रिपाठी , मारकंडेय जायसवाल, अनिल यादव, शुभम जायसवाल व अन्य लोग मौजूद रहे।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel