मिशन शक्ति के तहत अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में छात्राओं को अपर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

मिशन शक्ति के तहत अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय में छात्राओं को अपर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित।

सम्मानित किया छात्रा रिचा मिश्रा छात्रा शारदा गुप्ता ,रचना कुशवाहा, मिथलेश सीमा, पूजा सहित एक दर्जन


 स्वतंत्र प्रभात 
 

हमीरपुर-

अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा में आयोजित उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति के तहत नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जनपद हमीरपुर के अपर जिलाधिकारी रमेशचंद्र के साथ में अभिनव प्रज्ञा संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र, सिंह संयुक्त सचिव डॉ एसके सिंह, संरक्षक मंडल के सदस्य देव सिंह ने संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया छात्रा रिचा मिश्रा छात्रा शारदा गुप्ता ,रचना कुशवाहा, मिथलेश सीमा, पूजा सहित एक दर्जन


 से अधिक होनहार छात्राओं को एवं महिला ग्राम प्रधानों को प्रमाण पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों से बालिकाओं में रुचि और समाज में आगे बढ़ा करके शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने की ऊर्जा मिलती है संस्थान के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सयुक्त सचिव डॉ एस0के0 सिंह ने मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी महोदय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


 महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने महिला हेल्प लाइन नम्बरो की जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन अभिनव प्रज्ञा पी जी कॉलेज सरीला के प्राचार्य रोहित सिंह ने किया अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय निवादा के प्राचार्य डॉ शिवमंगल तिवारी ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel