युवा वैज्ञानिक प्रणव पाण्डेय को चाणक्य विचार संस्थान ने दी बधाई-

युवा वैज्ञानिक प्रणव पाण्डेय को चाणक्य विचार संस्थान ने दी बधाई-

संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रणव पाण्डेय को सम्मानित करेगा चाणक्य परिवार।


स्वतंत्र प्रभात 
 


जितेंद्र कुमार शुक्ल

गोला - गोरखपुर । डीआरडीओ पुणे में कार्यरत गोरखपुर महानगर के सूर्य बिहार कालोनी निवासी युवा वैज्ञानिक श्री प्रणव पाण्डेय को चाणक्य विचार संस्थान परिवार के लोगों ने गत दिवस डीआरडीओ भवन में आयोजित कार्यक्रम में भारत के रक्षा मंत्री माननीय श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा युवा वैज्ञानिक प्रणव पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रुपए द्वारा सम्मानित किए जाने पर खुशी जाहिर की है।

 कैंप कार्यालय बड़हलगंज में एक बैठक में उक्त जानकारी देते हुए चाणक्य विचार संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि युवा वैज्ञानिक प्रणव पाण्डेय ने गोरखपुर जनपद ही नही पुरे पुर्वांचल को गौरवान्वित किया है, ऐसे होनहार युवा वैज्ञानिक प्रणव पाण्डेय को चाणक्य विचार संस्थान परिवार आगामी आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करने का कार्य करेगी।

       युवा वैज्ञानिक प्रणव पाण्डेय को संगठन के संरक्षक देहदानी पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष शिव सागर तिवारी, गुजरात प्रदेश प्रभारी योगेश पाण्डेय, मध्य प्रदेश प्रभारी पंडित सतीश तिवारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता दुर्गेश मिश्र संगठन के महामंत्री आचार्य दीपक त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंडित विद्याधर पाण्डेय, प्रदेश सचिव द्वय हर्ष कुमार पाण्डेय, शक्ति उपाध्याय, पूर्वांचल प्रभारी आचार्य कन्हैया तिवारी,


 पूर्वांचल अध्यक्ष आचार्य प्रदीप तिवारी, जिलाध्यक्ष गोरखपुर डॉ०केडी तिवारी, जिलाध्यक्ष मऊ पंडित श्यामजी पाण्डेय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ दीपक मिश्र, जिलाध्यक्ष महराजगंज पंडित माधव तिवारी, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर दिवाकर मिश्र, जिलाध्यक्ष देवरिया सत्यनरायण मिश्र, जिलाध्यक्ष कुशीनगर प्रदुम्न पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र पाण्डेय, जिला महामंत्री विनय कुमार पाण्डेय, विधि सलाहकार विनोद कुमार दुबे एडवोकेट ने बधाई देते हुए कहा कि पूर्वांचल की माटी ख़ास कर गोरखपुर में बहुत सारे गुदड़ी के लाल हैं।
 

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel