
नही रूक रहा एआरटीओ कार्यालय का भ्रष्टाचार
सामने आई आरआई के एक और चहेते की तस्वीर अम्बेडकर नगर जिले के परिवहन विभाग में फैला भ्रष्टाचार थम नही रहा है। विभाग में बुरी तरह पैर जमा चुके इस भ्रष्टाचार को परवान चढ़ाने में अधिकारियों का योगदान भी कम नही हैं। पहले तो यह भ्रष्टाचार दलालों के माध्यम से किया जाता था लेकिन अब
सामने आई आरआई के एक और चहेते की तस्वीर
अम्बेडकर नगर
जिले के परिवहन विभाग में फैला भ्रष्टाचार थम नही रहा है। विभाग में बुरी तरह पैर जमा चुके इस भ्रष्टाचार को परवान चढ़ाने में अधिकारियों का योगदान भी कम नही हैं।
पहले तो यह भ्रष्टाचार दलालों के माध्यम से किया जाता था लेकिन अब इसे अधिकारी स्वंय अपने शागिर्दों के माध्यम से करवा रहे हैं। यहां तैनात आरआई विपिन कुमार पर भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने के गम्भीर आरोप लग रहे हैं।
दो दिन पूर्व वायरल हुए एक वीडियो में आरआई के चहेते प्रतीक को बायोमैट्रिक कक्ष में काम करते देखा गया था। खबर आने के बाद हाकिम ने प्रतीक को वहां से हटाकर अपने दूसरे गुर्गे शनि को वहां बैठा दिया। सोमवार को बायोमैट्रिक कक्ष में बैठे शनि की तस्वीर भी वायरल हो गई।
बताया जाता है कि शनि को भी आर आई अपने साथ ले आये थे। जाहिर है कि अपने गुर्गाें के माध्यम से अधिकारी अवैध वसूली के कार्य को अंजाम तक पंहुचाने में लगे हुए हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List