
एसपी ने अहिरौली थाने का किया औचक निरीक्षण
अभिलेखों के साथ -साथ मेस व बैरक का भी किया निरीक्षण अम्बेडकरनगर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गुरूवार को अहिरौली थाने का औचक निरीक्षण किया। दोपहर बाद अचानक थाने पंहुचे पुलिस अधीक्षक को देख थाने मंे अफरा -तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक ने थाने पर महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों से आवश्यक
अभिलेखों के साथ -साथ मेस व बैरक का भी किया निरीक्षण
अम्बेडकरनगर
पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने गुरूवार को अहिरौली थाने का औचक निरीक्षण किया। दोपहर बाद अचानक थाने पंहुचे पुलिस अधीक्षक को देख थाने मंे अफरा -तफरी मच गई। पुलिस अधीक्षक ने थाने पर महिला हेल्प डेस्क पर मौजूद महिला पुलिस कर्मियों से आवश्यक जानकारी हासिल की।
उन्होनें थाने पर रखे अभिलेखों व रजिस्टर का भी अवलोकन किया तथा क्षेत्राधिकारी वीके श्रीवास्तव के साथ थाना परिसर के अलावां मेस व आरक्षी बैरक का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होनें क्षेत्राधिकारी से कहा कि वे मेस तथा बैरकों का समयबद्ध तरीके से निरीक्षण करते रहें जिससे पुलिस कर्मियों की समस्या से रूबरू हुआ जा सके।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List