पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, हनी सिंह बोले- मैं उन्हें छोड़ूंगा नहीं
पंजाबी सिंगर अल्फाज पर जानलेवा हमला, हनी सिंह बोले- मैं उन्हें छोड़ूंगा नहीं
स्वतंत्र प्रभात
क्या था पूरा मामला
रिपोर्ट्स के अनुसार अल्फाज और उनके साथी शनिवार देर रात खाना खाने के लिए मोहाली के लैंडरन रोड पर स्थित एक ढाबे पर पहुंचे थे। खाना खाने के बाद ढाबे के मालिक और एक कस्टमर के बीच में पैसों को लेकर लड़ाई चल रही थी। इसके बाद वह कस्टमर वहां से गाड़ी भगाने लगा तो पंजाबी सिंगर अल्फाज उसकी गाड़ी के सामने आ गए। गुस्से में कस्टमर और उसके साथियों की तरफ से पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हमला कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर शख्स का नाम विशाल बताया जा रहा है। मोहाली पुलिस स्टेशन में उसके और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है।

Comments