नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने उत्तरी सबरी वार्ड में कार्यकर्ताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात
रविवार को नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रविवार की दोपहर उत्तरी सबरी वार्ड पहुँचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पीएम के 'मन की बात' कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
मिर्ज़ापुर। रविवार को नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल रविवार की दोपहर उत्तरी सबरी वार्ड पहुँचे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पीएम के 'मन की बात' कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर पर व्यवस्था करने का निर्देश दिया था। इसी क्रम में नपाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 85वे एपिसोड को बूथ नम्बर 282 के कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज कई मुद्दों पर अपने विचार रखे है।प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस,महात्मा गांधी के पुण्यतिथि सहित कई विषयों पर अपने विचार रखे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पद्मश्री पुरुस्कार पाने वालों कई लोगो की प्रेरणादायक कहानियों को भी बताया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सभी को अपने घरों रहने वालों बच्चों को इन कहानियों के बारे में बताने के लिये कहा है।जिससे हमारे बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी और उनके भीतर देश का नाम रोशन करने का उत्साह जगेगा।इस मौके पर शिव शंकर जायसवाल , बाबूलाल मौर्य,सचिन जायसवाल, श्यामसुंदर मौर्य, सनी सोनकर, चंदन जायसवाल, श्याम प्रजापति, घबरू मौर्य ,संजय मौर्य, शंकरलाल मोदनवाल, गुड्डू सोनकर, नवल मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

Comment List