
परमाणु वैज्ञानिक बने मुकेश के प्रथम आगमन पर ढोल नगाड़ों से युवाओं ने किया भव्य स्वागत
kushinagar news
पडरौना,कुशीनगर। क्षेत्र के जंगल नाहर छपरा निवासी निवासी किसान अनिरुद्ध कुशवाहा के बेटे का भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में परमाणु वैज्ञानिक के पद पर चयनित होने के बाद जनपद में प्रथम आगमन होने पर गांव के लोगों ने स्वागत समारोह का आयोजन किया।
परमाणु वैज्ञानिक के पद पर चयनित हुए मुकेश कुशवाहा प्रथम आगमन पर ढोल नगाड़ों के बीच लोगों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। गांव पहुंचे मुकेश कुशवाहा को परिवार के लोगों ने आरती उतारी। इसके बाद मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा,अधिवक्ता अरविंद कुशवाहा,ग्राम प्रधान योगेंद्र सिंह,समाजसेवी रामनरेश कुशवाहा,डॉक्टर पहलाद कुशवाहा,खरचु पाल,पूर्व प्रधान गोगरी कुशवाहा,उमेश कुमार, सीताराम कुशवाहा,हरी कुशवाहा, रामकृपाल उर्फ मुन्ना कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
भारत
खबरें

Comment List