
डीएम राजेन्द्र प्रसाद कम्युनिटी किचन सेन्टर का किया औचक निरीक्षण।
डीएम राजेन्द्र प्रसाद कम्युनिटी किचन सेन्टर का किया औचक निरीक्षण। अनिल कुमार (रिपोर्टर ) भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने मंगलवार को नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 तहसील भदोही में चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन का में आकस्मिक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने स्वयं कम्युनिटी किचन में बने हुए खाने के गुणवत्ता को
डीएम राजेन्द्र प्रसाद कम्युनिटी किचन सेन्टर का किया औचक निरीक्षण।
अनिल कुमार (रिपोर्टर )
भदोही।
उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने मंगलवार को नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 तहसील भदोही में चलाये जा रहे कम्युनिटी किचन का में आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्वयं कम्युनिटी किचन में बने हुए खाने के गुणवत्ता को देखे , जिसमें उन्होंने बने भोजन सब्जी और पूडी को बना ठीक पाया और संतोष व्यक्त किया। उन्होंने नोडल अधिकारी रामा गिरी से जानकारी ली कि इस कम्युनिटी किचन के माध्यम से कितने लंच पैकेट का वितरण किया जायेगा। रामा गिरी ने लंच पैकेट की जानकारी दी।
जिलाधिकारी ने कहा कि कम्युनिटी किचन में खाना तैयार कर व्यक्तियों को समय-समय पर सेनेटाइज व हैण्डवाश कराया जाये तथा कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई की भी नियमित रूप से व्यवस्था सुनिश्चित की जाये, जिससे संक्रमण न फैलने पाये। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सोशल डिस्टेन्सिंग का भी विशेष ध्यान रखा जाये। इसके पश्चात जिलाधिकारी इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल भिखारीपुर भदोही में भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी भदोही होते हुए सुरियावां विकासखंड ब्लॉक में चल रहे कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List