
भाजपा नेता वीरू शुक्ला के भाई के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया।
भाजपा नेता वीरू शुक्ला के भाई के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया। अनिल कुमार (रिपोर्टर ) भदोही। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ज्ञानपुर में वृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया। जिसमें बिहरोजपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरू शुक्ला के बड़े भाई महेंद्र शुक्ला(55) की आकस्मिक हृदय गति रुकने से बीते रविवार को
भाजपा नेता वीरू शुक्ला के भाई के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया।
अनिल कुमार (रिपोर्टर )
भदोही। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ज्ञानपुर में वृहस्पतिवार को शोक व्यक्त किया। जिसमें बिहरोजपुर निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरू शुक्ला के बड़े भाई महेंद्र शुक्ला(55) की आकस्मिक हृदय गति रुकने से बीते रविवार को निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित तौर से यह घटना हृदय विदारक है। भगवान मृतक आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुख की घड़ी में मृतक के आश्रित व परिवार को इस दुखद घटना सहने की इच्छा शक्ति प्रदान करे। कहा कि भाजपा के समस्त पूर्व या वर्तमान जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि इस दुख की घड़ी में भाजपा मृतक आश्रित परिवार के साथ हमेशा खड़ी है और शोक संवेदना व्यक्त करती है। इस मौके पर भाजपा जिला प्रभारी गोवर्धन राय ने भी मृतक आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की और शोक व्यक्त किया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें
शिक्षा

Comment List