गृहक्लेश में गोली मारने से तीन की मौत,फसबुक पर डाला वीडियो

गृहक्लेश में गोली मारने से तीन की मौत,फसबुक पर डाला वीडियो

धर्मेन्द्र राघव अलीगढ़। शहर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला पुल के पास एक घर में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। जिले में अनलाॅक के चलते गुरुवार को सबसे बड़ी घटना ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है। बरौला जाफराबाद में पति ने पहले पत्नी को गोली मारी

धर्मेन्द्र राघव


अलीगढ़।

शहर के थाना बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला पुल के पास एक घर में तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। जिले में अनलाॅक के चलते गुरुवार को सबसे बड़ी घटना ने सभी के दिलों को झकझोर कर रख दिया है।


बरौला जाफराबाद में पति ने पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली से उड़ा लिया। कुछ देर बाद आवेश में छोटे भाई ने भी अपने को गोली मार खुदकशी कर ली। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का सामने आ रहा है।

अहम बात यह है कि पति शैलेंद्र ने घटना को अंजाम देते हुए वीडियो भी शूट कर लिया और इसे फेसबुक पर अपलोड कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार शैलेंद्र अपनी पत्नी पिंकी, छोटे भाई विशाल व माता-पिता के साथ रहता था। पास ही मकान में बड़ा भाई अपनी पत्नी किरण के साथ रहता था।
बताया जा रहा है कि रात करीब एक बजे शैलेंद्र, पिंकी व विशाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। शैलेंद्र ने अपनी पत्नी पिंकी को गोली मारी।

फिर तुरंत ही खुद को गोली मारकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। इसके बाद शैलेंद्र के छोटे भाई विशाल ने आवेश में आकर खुदकशी कर ली। मौके से दो तमंचे भी मिले हैं। शैलेंद्र और पिंकी ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ शादी की थी। दोनों में झगड़े होते रहते थे।

अहम बात यह है कि शैलेंद्र ने अपने फेसबुक अकाउंट से ई-लाइव होकर सुसाइड की बात कही थी। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है
शैलेंद्र दो बहनों व चार भाइयों में तीसरे नंबर का था।

बड़ी बहन मंजू का कहना है कि उसके पति जयप्रकाश ने दूसरी शादी कर ली है, जो अलग रहने लगा है। इसी को लेकर पूरा घर परेशान रहता था। आरोप है कि जयप्रकाश को लेकर हुई कहासुनी में तीनों ने खुदकशी की है।

एसपी क्राइम अरिवंद कुमार का कहना है कि जांच चल रही है। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। फेसबुक पर वीडियो कब अपलोड हुआ इसकी भी जांच की जा रही है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel