कांग्रेस नेता नदीम अशरफ ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

कांग्रेस नेता नदीम अशरफ ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना काफी दबदबा रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नदीम अशरफ जायसी ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में आज लखनऊ में नदीम अशरफ जायसी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।नदीम अशरफ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपना काफी दबदबा रखने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नदीम अशरफ जायसी ने आज आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में आज लखनऊ में नदीम अशरफ जायसी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।नदीम अशरफ जायसी मूल रूप से जायस के रहने वाले हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी दमखम रखते हैं काफी दिनों से कांग्रेसी विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़े रहे हैं।

काफी दिनों से नदीम अशरफ जायसी कांग्रेस से नाराज चल रहे थे कांग्रेस पार्टी में काफी दिनों तक सक्रिय रहे नदीम अशरफ जायसी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।नदीम अशरफ जायसी का  उत्तर प्रदेश में लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है वह बहुजन समाज पार्टी में भी रहे हैं और बहुजन समाज पार्टी से ही राज्य मंत्री भी बने। बहुजन समाज पार्टी में राज्य मंत्री रहने के बाद गांधीवादी विचारधारा से प्रभावित होकर नदीम अशरफ जायसी ने कांग्रेश ज्वाइन की और काफी दिनों तक कांग्रेस में सक्रिय रहे हैं उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी दमखम रखने वाले नदीम अशरफ जायसी के आम आदमी पार्टी में जाने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस कमजोर पड़ेगी क्योंकि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं और कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 30 वर्ष के वनवास में है। ऐसे में नदीम अशरफ जायसी जैसे कद्दावर नेता का कांग्रेश छोड़ना किसी भी मायने में कांग्रेस के लिए सही नहीं है।

कांग्रेस नेता नदीम अशरफ ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी

बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति को प्रदेश सचिव बनाए जाने और अमेठी रायबरेली का इंचार्ज बनाए जाने को लेकर नदीम अशरफ जायसी कांग्रेस से नाराज चल रहे थे बताया यह भी जा रहा है कि संदीप सिंह द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसियों का अपमान किए जाने को लेकर भी नदीम अशरफ जायसी कांग्रेस से नाराज चल रहे थे मौका था आज उत्तर प्रदेश में राज सभा सांसद और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह द्वारा विजय जुलूस निकालने का और आम आदमी पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विजय जुलूस निकाला उसी दौरान राज्यसभा सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे

नदीम अशरफ जायसी ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली. उत्तर प्रदेश की राजनीति में प्रभावी दखल रखने वाले नदीम अशरफ जायसी के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में मजबूत होगी क्योंकि अमेठी रायबरेली लखनऊ उन्नाव कानपुर समेत कई जिलों में नदीम अशरफ जायसी का सीधा दखल है और काफी मजबूत राजनीतिक पकड़ भी है ईमानदार शालीन और अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं नदीम अशरफ जायसी।सूत्रों की माने तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में आम आदमी पार्टी में उनको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है नदीम अशरफ एक बड़े नेता है और उत्तर प्रदेश की राजनीति में उनका सीधा प्रभाव भीी रहा है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel