अहिरौली थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई ना होने से ग्राम प्रधानों का बढ़ता जा रहा आक्रोश

अहिरौली थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई ना होने से ग्राम प्रधानों का बढ़ता जा रहा आक्रोश

अहिरौली थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई ना होने से ग्राम प्रधानों का बढ़ता जा रहा आक्रोश


 


ब्लाक प्रमुख कार्यालय के सामने ग्राम प्रधान एकत्रित होकर जमकर किया विरोध प्रदर्शन


अंबेडकर नगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष समेत ग्राम प्रधानो द्वारा पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर थानाध्यक्ष के कारनामे से अवगत कराते हुए तत्काल थाना अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। लेकिन अभी तक अहिरौली थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई ना होने से ग्राम प्रधानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सोमवार को 3 दर्जन से अधिक ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख कार्यालय के सामने एकत्रित होकर अपने हाथों में लिखित तख्ती लेकर अहिरौली थानाध्यक्ष को बर्खास्त करो, प्रधान एकता जिंदाबाद, थानाध्यक्ष की तानाशाही नहीं चलेगी नही चलेगी, प्रधानों के सम्मान में प्रधान एकता मैदान में, नारा लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रधान संघ कटेहरी जिलाधिकारी को थानाध्यक्ष अहिरौली के खिलाफ ज्ञापन देकर  कार्रवाई की मांग करेगा।अगर थानाध्यक्ष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी तो प्रधान संबंधित सभी सरकारी कार्य का बहिष्कार करते हुए नरेगा को बंद करने की बात कही है। आपको बता दें कि अहिरौली थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह के द्वारा लगातार तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। थानाध्यक्ष के रवैया से क्षेत्र की जनता परेशान हो चुकी है। लगातार कई जन प्रतिनिधियों को थानाध्यक्ष के द्वारा थाने पर अपमानित भी किया जा चुका है।मामला थाना क्षेत्र के अटवाई ग्राम सभा का है। जहाँ थाना अध्यक्ष के द्वारा ग्राम प्रधान को लॉकअप में बंद कर दिया गया। थानाध्यक्ष के तानाशाही रवैया से तंग आकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव समेत ग्राम प्रधनो ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर प्रधानों से दुर्व्यवहार करने के विरुद्ध थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप है कि थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह द्वारा आए दिन प्रधानों को अपमानित करना उनकी दिनचर्या में शामिल हो चुका है। वह बारी-बारी से प्रधान टीकमपारा विजयपाल वर्मा, भरथुआ सरैया के अजय पटेल, अशरफपुर बरवा के प्रदीप वर्मा, प्रतापपुर चमुर्खा के विक्रम यादव को अपमानित पहले ही थाने पर कर चुके हैं तथा अटवाई के प्रधान जयप्रकाश पटेल को 23 दिसंबर को लॉकअप में बंद कर दिया था। थानाध्यक्ष के द्वारा लगातार ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। थानाध्यक्ष द्वारा अपने मनमानी रवैया से थाना चलाने की कोशिश लगातार की जा रही है। जिससे क्षेत्र की जनता परेशान हो चुकी है।थानाध्यक्ष के द्वारा प्रधानों को मानसिक रूप से इतना टॉर्चर  कर दिया गया है कि वह मुंह खोलने तक को तैयार नहीं है। थानाध्यक्ष के कार्य और व्यवहार के प्रति प्रधानों में भारी आक्रोश है। कार्रवाई ना होने पर प्रधान संगठन आंदोलन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होने की बात कही है। बताया जाता है कि प्रदीप सिंह का विवादों से पुराना नाता है। इसके पूर्व में हसवर थाना अध्यक्ष के रूप में रह चुके हैं जहां भी विवादों में रहे उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक से  शिकायत हुई थी उस समय भी इनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय अम्बेडकर नगर में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के रिश्तेदार किसी बड़े पद पर तैनात है। जिसके चलते प्रदीप सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो पाती और अपने मनमानी तरीके से जहां भी रहते हैं वहीं थाना चलाते हैं।  कार्रवाई न होने पर ग्राम प्रधानों का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

गोला तहसील तिराहे पर नई पुलिया धंसने से हड़कंप,रातोंरात पैचवर्क कर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल Read More गोला तहसील तिराहे पर नई पुलिया धंसने से हड़कंप,रातोंरात पैचवर्क कर भ्रष्टाचार छिपाने की कोशिश, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

Tags:

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel