बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की कायरतापूर्ण हत्या के विरोध में  बरकट्ठा मुखिया संघ के अध्यक्ष बसंत साव ने घोर निन्दा कीया

बरकट्ठा: झारखण्ड बंगाल में ममता बनर्जी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की कायरतापूर्ण हत्या के विरोध में घोर निंदा करते हुए बरकट्ठा मुखिया संघ के अध्यक्ष बसंत साव और महेश प्रसाद भाजपा कार्यकर्ता और कई गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ताओं नेघोर निंदा किया। कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल

बरकट्ठा: झारखण्ड 

बंगाल में ममता बनर्जी के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की कायरतापूर्ण हत्या के विरोध में घोर निंदा करते हुए बरकट्ठा मुखिया संघ के अध्यक्ष बसंत साव और महेश प्रसाद भाजपा कार्यकर्ता और कई गणमान्य व्यक्ति और सामाजिक कार्यकर्ताओं नेघोर निंदा किया।

            कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। जिससे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  लोकतंत्र में हत्या और जुल्म का कोई स्थान नहीं है। अब वहां चुनाव खत्म हो गया और पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बहाल होना चाहिए।  बसंत साव  ने कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा गुंडागर्दी किया जा रहा है वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त करने योग्य नहीं है. पश्चिम बंगाल में टीएमसी की गुंडागर्दी चरम पर है।

                उन्होंने केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। लोकतंत्र में गुंडागर्दी का कोई स्थान नहीं है। वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस पर कड़े कदम उठाने चाहिए। इस पर केंद्र सरकार और ममता बनर्जी की सरकार को तुरंत एक्शन लेना होगा। अन्यथा हम लोग बाध्य होकर धरना प्रदर्शन पर बैठ जाएंगे।

About The Author: Swatantra Prabhat