ब्लाक मुख्यालय में बनाए गए धान क्रयकेन्द्र पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

ब्लाक मुख्यालय में बनाए गए धान क्रयकेन्द्र पर धान खरीदी का हुआ शुभारंभ

हलिया मिर्ज़ापुर। विकास खंड के ब्लाक मुख्यालय स्थित राजकीय बीज गोदाम में बनाए गए धान क्रयकेन्द्र पर धान खरीदी का शुभारम्भ बुधवार से शुरू हो गया।बीडीओ नंदलाल कुमार तथा क्रयकेन्द्र प्रभारी हरिश्चन्द्र प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर क्रयकेन्द्र पर किसानों से धान खरीदी का शुभारम्भ किया। ब्लाक मुख्यालय में धान क्रयकेन्द्र बनाए

हलिया मिर्ज़ापुर।

विकास खंड के ब्लाक मुख्यालय स्थित राजकीय बीज गोदाम में बनाए गए धान क्रयकेन्द्र पर धान खरीदी का शुभारम्भ बुधवार से शुरू हो गया।बीडीओ नंदलाल कुमार तथा क्रयकेन्द्र प्रभारी हरिश्चन्द्र प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर क्रयकेन्द्र पर किसानों से धान खरीदी का शुभारम्भ किया। ब्लाक मुख्यालय में धान क्रयकेन्द्र बनाए जाने से क्षेत्रीय किसानों में हर्ष व्याप्त है।क्रयकेन्द्र प्रभारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति ने बताया कि अभी तक चार किसानों से 300 कुंतल धान खरीदी की गई है।

धान को पावर डस्टर मशीन से साफ सुथरा करवाने के बाद तौल करवाया जा रहा है। अभी तक क्रयकेन्द्र में 297 किसानों ने धान बेचने के लिए संपर्क किया है जिन्हें धान खरीदी हेतु सीरियल नंबर से टोकन जारी किया गया है। मंगलवार तथा शुक्रवार को लघु सीमांत किसानों से धान खरीदी हेतु आरक्षित किया गया है। किसान धान को अच्छी तरह से सुखाकर केन्द्र पर लाएं जिससे किसानों को धान बेचने में दिक्कतों का सामना नही करना पड़े।ब्लाक मुख्यालय में धान क्रयकेन्द्र बनाए जाने से इर्द गिर्द गांवों के किसानों को धान बेचने में सहूलियत मिलेगी। क्रय केन्द्र में धान खरीदी शुरू होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel