नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
नूंह के एक्सीडेंट में मृत पुलिस अधिकारियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस परिवार की ओर से शोक संवेदनायें व्यक्त करते हुये सभी प्रकार की विभागीय मदद दिलानें हेतु आश्वस्त किया गया।
कानपुर। दिनांक 5.05.2026 को हरियाणा के नूंह जिले में केएमपी एक्सप्रेस वे पर मार्ग दुर्घटना में शहीद हुये पुलिस कर्मियों 1-उ0नि0 सत्यभान 2- उ0नि0 मोहित कुमार यादव 3- आरक्षी प्रदीप कुमार 4- आरक्षी अशोक कुमार का पार्थिव शरीर जनपद जालौन पहुॅचने पर आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर व अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी/कर्मचारीणों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक सलामी दी गई तथा उनके पार्थिव शरीर को कांधा देकर नम आंखों से अंतिम विदाई देकर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके गृह जनपद रवाना किया गया। आलोक सिंह, पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को पुलिस परिवार की ओर से शोक संवेदनायें व्यक्त करते हुये सभी प्रकार की विभागीय मदद दिलानें हेतु आश्वस्त किया गया।


Comments