विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर एम्स गोरखपुर में जागरूकता कार्यक्रम, “एक्शन Saves Lives” का दिया संदेश

हाथ स्वच्छता को बताया संक्रमण रोकथाम का सबसे प्रभावी उपाय, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

सिटी रिपोर्ट- (गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर: ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस गोरखपुर में 5 मई 2026 को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन हॉस्पिटल इन्फेक्शन कंट्रोल कमेटी (HICC) एवं सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने हाथ स्वच्छता को स्वास्थ्य-सेवा से जुड़ी संक्रमणों की रोकथाम का सबसे सरल और प्रभावी उपाय बताया। उन्होंने इस वर्ष की थीम “Action Saves Lives” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर और सही तरीके से हाथों की सफाई करना मरीजों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दस्ताने (Gloves) हाथ स्वच्छता का विकल्प नहीं हैं और सभी स्वास्थ्यकर्मियों को हाथ स्वच्छता के पाँच महत्वपूर्ण क्षणों का पालन करना चाहिए। साथ ही, उन्होंने एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) से निपटने में भी हाथ स्वच्छता की अहम भूमिका पर जोर दिया।

टीबी क्लीनिक का कई महीनों से नही कट रहा पर्ची, मरीज परेशान Read More टीबी क्लीनिक का कई महीनों से नही कट रहा पर्ची, मरीज परेशान

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित सीएमई (Continuing Medical Education) में एमबीबीएस, नर्सिंग एवं विभिन्न विभागों के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों के लिए क्विज प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, स्किट और ई-पोस्टर प्रस्तुति जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिससे जागरूकता के साथ-साथ सहभागिता भी बढ़ी।

गड़बड़ा धाम में शीतला माता के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ Read More गड़बड़ा धाम में शीतला माता के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आयोजन समिति में डॉ. शिखा सेठ, डॉ. अतुल आर. रुकडीकर, डॉ. अरूप मोहंती, डॉ. स्मृति श्रीवास्तव, सूक्ष्मजीवविज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर विद्यार्थी, इन्फेक्शन कंट्रोल नर्सेस एवं अन्य स्टाफ सदस्य शामिल रहे।

अग्निकांड पीड़ित परिवार को जिलाधिकारी ने पहुंचाई सहायता, दी गई 1.08 लाख रुपए की आर्थिक मदद Read More अग्निकांड पीड़ित परिवार को जिलाधिकारी ने पहुंचाई सहायता, दी गई 1.08 लाख रुपए की आर्थिक मदद

कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और हाई टी के साथ हुआ। यह आयोजन स्वास्थ्य सेवाओं में स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Post Comments

Comments