पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले अभियुक्त को बीना पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस जनपद में अपराध एवं अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सतत प्रतिबद्ध
बीना /सोनभद्र -
शनिवार दिनांक 02/05/2026 दिन शनिवार को बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव को सूचना प्राप्त हुई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति जिसका नाम रविंद्र कुमार दुबे पुत्र अने लाल दुबे निवासी घरसड़ी थाना शक्ति नगर जनपद सोनभद्र द्वारा अभद्रता पूर्वक टिप्पणी की जा रही थी । इसके बाद सूचना मिलते ही बिना चौकी प्रभारी अपने दल बल के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी कर अंतर्गत धारा 170/126 /135 बीएनएस मैं गिरफ्तार कर न्यायालय चालान किया।


Comments