आबकारी विभाग ने किया निरीक्षण, शराब दुकानों में मिले चोर दरवाजे

बीजपुर से बैढ़न तक अंग्रेजी शराब की काली सप्लाई, कलम का दलाल’ बना नेटवर्क का सरगना

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता ( संवाददाता) 

बीजपुर/सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र में संचालित शराब की दुकानों पर मिल रही अनियमितताओं के मद्देनजर शुक्रवार शाम आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की। विभाग की टीम ने बीजपुर बाजार स्थित एक कंपोजिट अंग्रेजी एवं बियर शॉप सहित देशी शराब की दुकान पर औचक छापेमारी की।

छोटे बच्चों की माता शिक्षिकाओं को जनगणना ड्यूटी से मुक्त किया जाए-नरेश गंगवार Read More छोटे बच्चों की माता शिक्षिकाओं को जनगणना ड्यूटी से मुक्त किया जाए-नरेश गंगवार

छापेमारी के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की गई, साथ ही सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डिंग भी खंगाली गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर दोनों दुकानों को सख्त हिदायत देते हुए नोटिस जारी किया गया।इसके बाद स्वागत गेट स्थित कंपोजिट शराब दुकान पर भी जांच की गई, जहां दुकानदार को सख्त चेतावनी दी गई कि दुकान निर्धारित समय पर ही बंद की जाए और ओवररेटिंग बिल्कुल न की जाए।

हाई वोल्टेज करंट का कहर- बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी Read More हाई वोल्टेज करंट का कहर- बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी

IMG-20260502-WA0070

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस में जुटी भीड़ भीड़ देख विफरे डी एम  Read More जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ तहसील दिवस में जुटी भीड़ भीड़ देख विफरे डी एम 

पत्रकारों से बातचीत के दौरान टीम का नेतृत्व कर रहे आबकारी निरीक्षक रवि नंदन गौंड ने बताया कि बीजपुर बाजार में हाल ही में खुली एक कंपोजिट शराब दुकान की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। साथ ही देशी शराब दुकान पर भी निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री की शिकायत थी।

जांच के दौरान दोनों दुकानों के पीछे के दरवाजों को सील कर नोटिस जारी किया गया।उन्होंने आगे बताया कि स्वागत गेट स्थित दुकान संचालक को भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि रात 10:00 बजे के बाद शराब बिक्री करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान क्षेत्र में पत्रकारिता की आड़ में कुछ कथित दलालों की सक्रियता का मुद्दा भी सामने आया। आरोप है कि कुछ लोग शराब माफियाओं से पैसे लेकर उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश तक शराब सप्लाई में सहयोग कर रहे हैं। इस पर आबकारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है। यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता के नाम पर अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण टीम में आबकारी निरीक्षक रवि नंदन गौंड के साथ प्रधान आबकारी आरक्षी अफजल सिद्दीकी, आबकारी आरक्षी धर्मेंद्र सिंह, महिला आबकारी आरक्षी सरिता देवी तथा चालक सतीश साहू शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें