संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

फार्मर रजिस्ट्री व अंश निर्धारण कीे प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों गॉवों में जाकर स्थलीय निरीक्षण के दिये निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

ओबरा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष हो रही फार्मर रजिस्ट्री एवं अंश निर्धारण कार्यों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभियान की प्रगति का मूल्यांकन के लिए सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किये कि वे गांवों में जाकर स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें तथा अभियान की प्रगति सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री एवं खातेदारों के अंश निर्धारण का कार्य शासन की प्राथमिकता से जुड़ा हुआ है, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। 

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी संबंधित लेखपालों के साथ गांवों में भ्रमण कर पंचायत सहायकों एवं अन्य कार्मिकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक पात्र किसान का समयबद्ध पंजीकरण हो तथा अंश निर्धारण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण की जाए।

सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत Read More सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में घायल युवक की मौत

इस दौरान उन्होने निर्देशित किया कि निरीक्षण उपरांत विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं, जिसमें कार्य की वास्तविक प्रगति, कमियां एवं सुधारात्मक सुझाव अंकित हों। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अभियान को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर लक्ष्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सोनभद्र पुलिस की सटीक कार्यवाही,अवैध खनन प्रकरण में वांछित व  ईनामिया बाल अपचारी पुलिस हिरासत में ,थार वाहन बरामद व इससे सम्बन्धित स्कार्पियों वाहन सीज Read More सोनभद्र पुलिस की सटीक कार्यवाही,अवैध खनन प्रकरण में वांछित व ईनामिया बाल अपचारी पुलिस हिरासत में ,थार वाहन बरामद व इससे सम्बन्धित स्कार्पियों वाहन सीज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें