हाई वोल्टेज करंट का कहर- बुजुर्ग दंपति की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी

जिम्मेदार कौन? विद्युत सब स्टेशन नधीरा पर उठे सवाल, एसडीओ कॉल उठान मुनासिब नहीं समझते

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता(संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक कई घरों में हाई वोल्टेज करंट उतर आया। इस भीषण हादसे में एक बुजुर्ग दंपति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज जारी है।मृतकों की पहचान श्रीराम (65 वर्ष) पुत्र कपूर विश्वकर्मा और उनकी पत्नी फूलमती (63 वर्ष), निवासी झीलों, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों अपने घर में मौजूद थे। इसी दौरान अचानक घर के बिजली बोर्ड और दरवाजे के ऊपर से गुजर रहे तारों में आग लग गई।

IMG_20260501_220805

निरंजन रेलवे ब्रिज के नीचे गड्ढों से राहगीर परेशान Read More निरंजन रेलवे ब्रिज के नीचे गड्ढों से राहगीर परेशान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग और करंट की स्थिति देखकर फूलमती दरवाजा खोलने गईं, लेकिन दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। पत्नी को बचाने के लिए श्रीराम दौड़े, पर वह भी करंट की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।वहीं, इंद्रा देवी (60 वर्ष) पत्नी कृष्ण माधव भी इस हादसे में करंट से झुलस गईं। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।

हत्या में दोषी दंपती को सश्रम आजीवन कारावास की सजा,11-11 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद Read More हत्या में दोषी दंपती को सश्रम आजीवन कारावास की सजा,11-11 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद

IMG-20260501-WA0099

बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान Read More बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान

घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की तत्परता से 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन को तुरंत बंद कराया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और अन्य लोगों की जान बच सकी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Polish_20260501_230121946

इस दर्दनाक हादसे के बाद सब स्टेशन नधीरा की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?जेई का नहीं मिला जवाब: एसडीओ म्योरपुर कॉल उठाने में असमर्थ । घटना के संबंध में जब संबंधित जेई और एसडीओ म्योरपुर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। जबकि एसडीओ म्योरपुर कॉल उठान मुनासिब नहीं समझते जिसके कारण उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें