नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
चिकित्सकों ने कहा - हीट स्ट्रोक के लिए बचाव ही सुरक्षा है, बेवजह धूप में निकलने से बचें
इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को बढ़ती गर्मी के खतरों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, कानपुर शाखा द्वारा आज “हीट स्ट्रोक (लू) से बचाव” के विषय पर एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता का आयोजन आईएमए भवन कानपुर में किया गया। इस अवसर पर शहर के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आमजन को बढ़ती गर्मी के खतरों और उससे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।
प्रेस वार्ता में चिकित्सकों ने बताया कि भीषण गर्मी में सतर्क रहें, हीट स्ट्रोक से बचाव ही जीवन रक्षक। विशेषज्ञों ने बताया कि हीट स्ट्रोक एक गंभीर चिकित्सीय आपात स्थिति है, जिसमें शरीर का तापमान 40°C या उससे अधिक हो जाता है और शरीर की ताप नियंत्रित करने की क्षमता प्रभावित हो जाती है। समय पर उपचार न मिलने पर यह जानलेवा साबित हो सकता है। तेज बुखार एवं शरीर का अत्यधिक गर्म होना, सिरदर्द, चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी या मतली, पसीना कम आना या बंद हो जाना, त्वचा का लाल, सूखा और गर्म होना, भ्रम, बेहोशी या दौरे हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं, विशेषज्ञों ने बताया कि बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे इससे ज्यादा प्रभावित होते हैं।
बाहर काम करने वाले लोग (मजदूर, ट्रैफिक पुलिस आदि) हृदय, किडनी या अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज डिहाइड्रेशन से पीड़ित व्यक्ति के लिए “लापरवाही जानलेवा हो सकती है” चिकित्सकों ने चेताया कि हीट स्ट्रोक को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। समय पर पहचान और तत्काल उपचार अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी, ORS, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करेंधूप में निकलते समय सिर को ढकें (टोपी/गमछा/छाता) लेकर चलें, हल्के, ढीले एवं सूती कपड़े पहनें, दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
इस पत्रकार वार्ता को आईएमए कानपुर अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, डॉ. शालिनी मोहन सचिव आईएमए कानपुर, डॉ. डी.पी. अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. ए. सी. अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, डॉ. पुनीत दीक्षित बरिष्ठ न्यूरोलोगिस्ट, डॉ आलोक वर्मा, न्यूरोलॉजिस्ट, डॉ आशुतोष त्रिवेदी, फिजिशियन, डॉ राहुल कपूर, फिजिशियन, डॉ विशाल सिंह, वित्त सचिव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव वैज्ञानिक सचिव तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।
uttar pradesh news कानपुर समाचार स्वास्थ्य समाचार गर्मी का प्रकोप public health awareness स्वास्थ्य जागरूकता बच्चों की सुरक्षा गर्मी से बचाव नींबू पानी Heat Stroke Prevention Kanpur IMA Indian Medical Association Heatwave Safety Summer Health Tips लू से बचाव हीट स्ट्रोक आईएमए कानपुर Summer Precautions Heatwave Alert डॉक्टरों की सलाह Dehydration Prevention ORS Extreme Heat Safety Medical Emergency बुजुर्गों की सुरक्षा धूप से बचाव छाछ Kanpur Health News डॉक्टर चेतावनी Life Saving Tips


Comments