शादी समारोह में हुए विवाद ने पकड़ा तूल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर की 'शांति भंग' की कार्रवाई

शिकायतकर्ता मोहम्मद इरफान ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि.....

Swatantra Prabhat Picture
Published On

लखनऊ | संवाददाता


राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ी देवरिया गांव में एक शादी समारोह के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद अब पुलिसिया कार्रवाई तक पहुँच गया है। छेड़खानी और मारपीट के गंभीर आरोपों के बाद, जांच में मामला आपसी कहासुनी का पाए जाने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहम्मद इरफान ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि 16 अप्रैल की शाम, गांव के ही निवासी साहिल ने उनकी पुत्री नसरा के साथ छेड़खानी की। इरफान का आरोप था कि विरोध करने पर आरोपी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, उन्होंने एक शादी समारोह के दौरान साहिल और उसके दोस्तों द्वारा पुत्री से दुर्व्यवहार और उनके साथ मारपीट करने का भी दावा किया था।


पुलिस जांच और जमीनी हकीकत

आईजीआरएस (IGRS)  के तहत मामले की जांच उप-निरीक्षक सुमित्रा कुमारी को सौंपी गई। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करने और स्थानीय स्तर पर पूछताछ करने के बाद कहानी में बदलाव नजर आया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जांच में यह पाया गया कि दोनों पक्ष एक ही गांव के एक शादी समारोह में गए थे, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस और कहासुनी हुई थी। पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि आवेदक द्वारा लगाए गए छेड़खानी जैसे अन्य गंभीर आरोपों की मौके पर पुष्टि नहीं हो सकी है।


पुलिस की सख्त कार्रवाई

दोनों पक्षों के बीच व्याप्त तनाव और भविष्य में शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए, चिनहट पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने बीएनएसएस (BNSS) की धारा 126/135 के तहत द्विपक्षीय कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित लोगों का चालान किया है:

550 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार  जब्त Read More 550 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कार  जब्त

 प्रथम पक्ष: मोहम्मद इरफान, आफताब अली, फुरकान अली, रेशमा, सुकैया और काजल।

फुटपाथ पर कब्जा कर बेच रहे मौरंग, गिट्टी व बालू Read More फुटपाथ पर कब्जा कर बेच रहे मौरंग, गिट्टी व बालू


द्वितीय पक्ष:मोहम्मद रफीक, आसिया बानो, रहिशन बानो, मोहम्मद आरिफ, साहिल और शबनम।

नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपद में पदभार संभाला Read More नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपद में पदभार संभाला

 

> "जांच में पाया गया कि शादी में हुए विवाद के कारण दोनों पक्षों में काफी कसीदगी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को भारी मुचलके से पाबंद करने हेतु माननीय न्यायालय को रिपोर्ट भेजी गई है।"
> — रिपोर्ट, थाना चिनहट

वर्तमान स्थिति
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। थाना प्रभारी ने जांच रिपोर्ट से सहमति जताते हुए मामले को निक्षेपित  करने की संस्तुति दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार