नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने जनपद में पदभार संभाला

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

नवागत जिलाधिकारी ने कहा जिले में सुशासन कायम रखना होगी पहली प्राथमिकता।

अम्बेडकरनगर।

जनपद में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी ईशा प्रिया ने जिलाधिकारी के रूप में कलेक्ट्रेट के कोषागार के डबल लॉक में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। नवागत जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट आगमन पर गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।

IMG-20260425-WA0057

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी गण सहित अन्य अधिकारियों से पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा अन्य आवश्यक जानकारी ली।

डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन Read More डिजिटल साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

IMG-20260425-WA0064

गोरखपुर का गौरव: खजनी के रामपुरवा इंटर कालेज की छात्र ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 94.5% अंक हासिल Read More गोरखपुर का गौरव: खजनी के रामपुरवा इंटर कालेज की छात्र ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 94.5% अंक हासिल

नवागत जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन, शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित प्रशासन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विशेष रूप से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, राजस्व कार्यों में तेजी लाने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन Read More माह मई 2026 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत गेहूूं एवं चावल के वितरण स्केल में किया गया परिवर्तन

कार्यभार ग्रहण के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वि०/रा० ज्योत्स्ना बंधु, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रंजीत सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments