हेड कांस्टेबल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, इलाके में हड़कंप
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है
ब्यूरो प्रयागराज- हंडिया थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरनाथ यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी थे। वह पहले हंडिया थाने में तैनात रह चुके थे और वर्तमान में झूंसी थाना क्षेत्र में पीआरवी 112 पर ड्यूटी कर रहे थे। हालांकि उनका सरकारी आवास हंडिया थाना परिसर में ही था, जहां वह अपनी पत्नी और लगभग दो वर्षीय बेटी के साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुबह रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराई, जिससे मृतक की शिनाख्त हेड कांस्टेबल अमरनाथ यादव के रूप में हुई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस आत्महत्या, दुर्घटना या किसी साजिश—तीनों ही पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी साक्ष्यों को जुटाने में लगी है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।
prayagraj news UP police news breaking news prayagraj hindi news up Local News Prayagraj Postmortem Report Awaited गाजीपुर Police department news Suspicious Death UP police investigation India law and order Uttar Pradesh प्रयागराज crime news Handia थाना case हंडिया incident Head constable death Amar Nath Yadav अमरनाथ यादव Railway track body found Jhunsi police PRV 112 झूंसी Ghazipur police family Crime investigation news Railway track incident


Comments